जिले के नागरिक मेले में पहुंचकर स्थानीय उत्पादों की खरीदारी करें ताकि वोकल फॉर लोकल को मिले बढ़ावा-कलेक्टर श्री कोचर स्व-सहायता समूहों और स्थानीय उत्पादकों को मिलेगा मंच भारत सरकार और मध्यप्रदेश शासन के सहयोग से तहसील ग्राउंड में 8 से 18 मार्च तक लगेगा आजीविका मेला
जिले के नागरिक मेले में पहुंचकर स्थानीय उत्पादों की खरीदारी करें ताकि वोकल फॉर लोकल को मिले बढ़ावा-कलेक्टर श्री कोचर स्व-सहायता समूहों और स्थानीय उत्पादकों को मिलेगा मंच भारत सरकार और मध्यप्रदेश शासन के सहयोग से तहसील ग्राउंड में 8 से 18 मार्च तक लगेगा आजीविका मेला
दमोह : 18 फरवरी 2026
कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने बताया कि जिले में स्व-सहायता समूहों एवं स्थानीय उत्पादकों के उत्पादों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 8 मार्च से 18 मार्च तक तहसील ग्राउंड में भव्य ‘आजीविका मेला’ का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया दीपावली के अवसर पर आयोजित आजीविका मेले को नागरिकों से अत्यंत सकारात्मक प्रतिसाद प्राप्त हुआ था। उसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए इस बार और भी बड़े स्तर पर मेले का आयोजन किया जा रहा है।
कलेक्टर श्री कोचर ने बताया कि यह आयोजन मध्यप्रदेश शासन तथा भारत सरकार के सहयोग एवं सौजन्य से किया जा रहा है। प्रशासन द्वारा आयोजन स्थल एवं आवश्यक व्यवस्थाएँ उपलब्ध कराई गई हैं। आजीविका मेले में देश के विभिन्न राज्यों से आए हस्तशिल्प (हैंडीक्राफ्ट), हैंडलूम, पारंपरिक वस्त्र, घरेलू सजावटी सामग्री तथा स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की विशाल प्रदर्शनी लगाई जाएगी। मेले में स्थानीय समूहों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को भी प्रमुखता से स्थान दिया जाएगा, जिससे उन्हें बाजार उपलब्ध हो सके और उनकी आय में वृद्धि हो।
उन्होने जिले के नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मेले में पहुंचकर स्थानीय उत्पादों की खरीदारी करें। यह शासकीय आयोजन है, जहां किफायती दरों पर गुणवत्तायुक्त सामान उपलब्ध होगा। कलेक्टर श्री कोचर कहा कि इस मेले के माध्यम से ‘वोकल फॉर लोकल’ के संकल्प को मजबूती मिलेगी तथा स्व-सहायता समूहों और स्थानीय उत्पादकों को सशक्त बनाने में सहायता मिलेगी।
प्रशासन ने सभी नागरिकों से 8 मार्च से 18 मार्च तक आयोजित इस आजीविका मेले में सहभागी बनने और स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन देने का आग्रह किया है।



