नोहलेश्वर महोत्सव नोहटा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य अतिथि में किसान सम्मेलन का हुआ आयोजन
नोहलेश्वर महोत्सव नोहटा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य अतिथि में किसान सम्मेलन का हुआ आयोजन

प्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में विशाल किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें मुख्यमंत्री जी ने नोहलेश्वर मंदिर के दर्शन उपरांत किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग तथा संबद्ध विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
प्रदर्शनी में उन्नत कृषि तकनीकी, एक जिला एक उत्पाद ,मशरूम उत्पादन, मछली पालन, ड्रिप सिंचाई, तालाब का 3 लेयर सिस्टम छात्रों द्वारा किए गए नवाचार, नवीन कृषि यंत्रों, जैविक पर्यटक ग्राम, जैविक हाट बाजार, परंपरागत कृषि यंत्र, पशुपालन, उद्यानिकी एवं महिला बाल विकास, पुलिस विभाग, वन विभाग की प्रदर्शनियों का अवलोकन किया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दमोह जिले में लगाई गई प्रदर्शनियों की प्रशंसा की। किसान सम्मेलन में तकनीकी विशेषज्ञ डॉ. शांति स्वरूप सारस्वत औषधि फसलों के विशेषज्ञ एवं श्री ताराचंद बेल जी जैविक एवं प्राकृतिक खेती के विशेषज्ञ द्वारा किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन दिया गया। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों के साथ ही बड़ी संख्या में किसान भाई मौजूद रहे।


