प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेन्स, ज्ञानचन्द्र श्रीवास्तव, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दमोह के वाणिज्य विभाग की छात्रा प्राची पटेल ने उत्तीण की नेट परीक्षा
प्राची पटेल ने उत्तीण की नेट परीक्षा DAMOH

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेन्स, ज्ञानचन्द्र श्रीवास्तव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दमोह के वाणिज्य विभाग के लिए यह गर्व का विषय है कि विभाग की छात्रा प्राची पटैल ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित यू.जी.सी. नेट परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है। उनकी इस उपलब्धि से महाविद्यालय एवं वाणिज्य विभाग का नाम गौरवान्वित हुआ है।
प्राची पटैल की इस सफलता पर वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. पवन कुमार जैन ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी मेहनत, लगन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने बताया कि प्राची की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध होगी। इस अवसर पर प्राध्यापक डॉ. एस.के. अग्रवाल, सहायक प्राध्यापक कु. एकता मसीह, अतिथि विद्वान डॉ. गोविन्द गुप्ता एवं अतिथि विद्वान श्री पवन कुमार अहिरवाल ने भी प्राची पटैल को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
महाविद्यालय परिवार ने प्राची की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है तथा विश्वास जताया है कि वे भविष्य में भी शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगी। उनकी सफलता से महाविद्यालय के अन्य छात्र-छात्राओं में भी प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं के प्रति उत्साह बढ़ेगा।



