Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

पूर्व वित्तमंत्री एवं दमोह विधायक जयंत कुमार मलैया ने शहर में ऑडीटोरियम (गीता भवन) के लिये प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव से की दूरभाष पर चर्चा कलेक्टर श्री कोचर ने प्रयास किये तेज आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास को लिखा पत्र

पूर्व वित्तमंत्री एवं दमोह विधायक जयंत कुमार मलैया ने शहर में ऑडीटोरियम (गीता भवन) के लिये प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव से की दूरभाष पर चर्चा कलेक्टर श्री कोचर ने प्रयास किये तेज आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास को लिखा पत्र

 पूर्व वित्तमंत्री एवं दमोह विधायक जयंत कुमार मलैया ने शहर में ऑडीटोरियम (गीता भवन) के लिये प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव से दमोह को एक एकड़ भूमि पर पुस्तकालय, 750 व्यक्तियों की बैठक व्यवस्था वाले सभागार तथा समुचित पार्किंग व्यवस्था के साथ अनुमानित लागत 15 करोड़ रूपये के निर्माण कार्यो के संबंध में दूरभाष पर चर्चा की है। उन्होंने जिले में सामाजिक सांस्कृति एवं शासकीय कार्यक्रमों के आयोजन हेतु पूर्व से निर्मित मानस भवन की बिल्डिंग मरम्मत एवं नवीनीकरण कार्य लागत 1.31 करोड़ रूपये नगर पालिका दमोह को स्वीकृत करने का अनुरोध किया है।

            कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने इस संबंध में प्रयास तेज कर दिये है। आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय को पत्र लिखकर ऑडीटोरियम (गीता भवन) निर्माण के संबंध में राज्य शासन द्वारा जारी गाईड लाईन के अनुसार नगर पालिका परिषद दमोह को एक एकड़ भूमि पर पुस्तकालय, 750 व्यक्तियों की बैठक व्यवस्था वाले सभागार तथा समुचित पार्किग व्यवस्था के साथ अनुमानित लागत 15 करोड़ न्यूनतम एवं अधिकतम निर्धारित की गई है। नगर पालिका के पास नजूल शीट नंबर 68 प्लाट नंबर 157/1 एवं प्लाट नंबर 158/2 में पर्याप्त भूमि उपलब्ध है। पूर्व में इस भूमि पर ऑडीटोरियम (गीता भवन) निर्माण हेतु 15 करोड़ के प्रस्ताव नगर पालिका परिषद दमोह द्वारा प्रेषित किये गये है।

            दमोह जिले में सामाजिक,सांस्कृतिक एवं शासकीय कार्यक्रमों के लिये दमोह नगर में पूर्व से निर्मित मानस भवन एक मात्र स्थान है, जिसमें 500 से अधिक व्यक्तियों के बैठने की क्षमता है परंतु बिल्डिंग पुरानी हो जाने के कारण उसकी मरम्मत एवं नवीनीकरण किया जाना अत्यंत आवश्यक है। जिसके अभाव में इसका उपयोग नही हो पा रहा है जिला मुख्यालय पर इस तरह के गतिविधियों के लिये कोई अन्य वैकल्पिक भवन नही है।

            उन्होंने मानस भवन की बिल्डिंग को आवश्यक मरम्मत एवं सौन्दर्यीकरण करके गीताभवन के रूप में विकसित किया जा सकता है। लोक निर्माण विभाग दमोह द्वारा इसके नवीनीकरण हेतु राशि 1.31 करोड़ के प्राक्कलन तैयार किये गये है। दमोह नगर में मानस भवन के नवीनीकरण एवं गीताभवन के रूप विकसित करने हेतु 1.31 करोड़ की राशि नगर पालिका परिषद दमोह को स्वीकृत करने का आग्रह किया है।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!