उर्वरक वितरण ई- विकास पोर्टल एवं नरवाई प्रबंधन पर जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न
उर्वरक वितरण ई- विकास पोर्टल एवं नरवाई प्रबंधन पर जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न

दमोह : 04 फरवरी 2026
उर्वरक वितरण हेतु विकास प्रणाली एवं नरवाई प्रबंधन पर जिला स्तरीय कार्यशाला स्थानीय पीजी कॉलेज के ऑडिटोरियम में अध्यक्ष जिला पंचायत प्रतिनिधि गौरव पटेल, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र पटेल, भारतीय किसान संघ के संभागीय मंत्री हेमंत पटेल की मौजूदगी में कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यक्रम में अध्यक्ष जिला पंचायत प्रतिनिधि गौरव पटेल ने कहा मध्य प्रदेश शासन की यह अभिनव पहल है इससे निश्चित ही किसानों को समय पर निर्धारित मात्रा में बिचौलियों से मुक्त एवं कालाबाजारी से मुक्त खाद प्राप्त होगी तथा उपस्थित सभी लोगों को नरवाई प्रबंधन पर संकल्पित होकर के कार्य करना चाहिए ताकि दमोह जिले का नाम प्रदेश में ही नहीं देश में अग्रसर हो सके । भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र पटेल ने कहा मध्य प्रदेश शासन की डिजिटल क्रांति की यूरिया वितरण की ई- टोकन व्यवस्था किसानों के लिए लाभदायक सिद्ध होगी । उन्होंने कहा किसानों को नरवाई में आग नहीं लगना चाहिए, नरवाई प्रबंधन की विभिन्न विधियों को अपनाना चाहिए। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ मनोज अहिरवार द्वारा कृषि की समसामयिक समस्याओं पर अपना उद्बोधन दिया। कार्यक्रम में उपसंचालक कृषि जी.एल. अहिरवार द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। उर्वरक वितरण विकास प्रणाली एवं निरवाई प्रबंधन पर प्रेजेंटेशन जे.एल. प्रजापति सहायक संचालक कृषि एवं परियोजना संचालक आत्मा जिला दमोह द्वारा प्रस्तुत किया गया।
कार्यशाला में उप संचालक कृषि जी.एल. अहिरवार, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ मनोज अहिरवार, जिला विपणन अधिकारी इंद्रपाल सिंह राजपूत, सहायक आयुक्त सहकारिता सौरव कोठिया, सहायक संचालक कृषि एवं अनुविभागीय कृषि अधिकारी एस.एल. कुर्मी, सहायक संचालक कृषि एवं परियोजना संचालक आत्मा जे.एल. प्रजापति, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी डीके साहू , वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री उमाशंकर प्रजापति, सभी कृषि विस्तार अधिकारी,सभी डबल लॉक केंद्र प्रभारी,सभी सहकारी समितियों के प्रबंधक, सभी निजी विक्रेता कार्यशाला में उपस्थित रहे।

