Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

100

पथरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगा विशाल स्वास्थ्य शिविर लगभग 1200 मरीजों का हुआ उपचार

थरिया क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरिया में एक विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में ‘समस्त रोगों के विशेषज्ञ’ डॉक्टरों की टीम ने अपनी सेवाएं दीं। शिविर के दौरान 1500 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें उचित परामर्श और दवाइयां प्रदान की गईं।पथरिया के स्वास्थ्य केंद्र परिसर में मरीजों की भारी भीड़ देखी गई। पथरिया शहर के अलावा आस-पास के दर्जनों गांवों से लोग अपना इलाज कराने पहुंचे। अस्पताल प्रबंधन द्वारा भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे ताकि बुजुर्गों और बच्चों को असुविधा न हो। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा इस शिविर 1500 से अधिक मरीज का रजिस्ट्रेशन हो चुका है, शिविर में अलग-अलग रोगों के विशेषज्ञ आए हुए हैं। शिविर के लगने से यह पता चलता है कि हमारे क्षेत्र में कौन-कौन सी बीमारियों होती हैं। सामान्य तौर पर लोग किस बीमारी से पीड़ित है।शिविर के दौरान प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री प्रतिनिधि लोकेंद्र पटेल (लकी भैया) ने कहा पथरिया स्वास्थ्य केंद्र में सोनोग्राफ़ी मशीन की उपलब्धता हो गई हैं और कुछ ही दिनों में मशीन शुरू हो जाएगी। शिविर में आए मरीजों और स्थानीय नागरिकों ने इस नई सुविधा का स्वागत किया है। इस शिविर में मेडिकल संगठन व कई लोगों ने दान दिया। शिविर का आभार बीएमओ डॉ. जतिन दुबे ने व्यक्त किया।  इस दौरान जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि उदयभान पटेल, महेश पटेल, रमेश कुशवाहा, कुलदीप पटेल, मनोज खरे, अभिषेक पटेल आशीष तिवारी, झब्बू सिंह, कोमल पटेल, प्रीतम पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारीगण, क्षेत्रवासी मौजूद रहे।इसी प्रकार सुपर स्पेशलिटी ग्रुप सागर के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ राजेश पटेल ग्रेस्ट्रो, डॉ शिवम गौर न्यूरोसर्जन, डॉ चन्द्रशेखर रावत न्यूरोलॉजिस्ट, डॉ रोहित नामदेव यूरोजॉजिस्ट, डॉ प्रियंका पटेल स्त्रीरोग विशेषज्ञ, डॉ विवेक सुपाहा प्लास्टिक सर्जन, डॉ मधुर जैन कार्डियोलॉजिस्ट, डॉ श्वेता गौतम एम.डी. मेडीसिन, डॉ विनयदीप बिदौल्या हड्‌डी रोग विशेषज्ञ, डॉ आशीष मिश्रा फिजियोथेरेपिस्ट, डॉ राजेश नामदेव शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ गौरव जैन जिला क्षय अधिकारी डॉ राकेश राय नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ हेमंत वहेरिया दंत रोग विशेषज्ञ के द्वारा उक्त निःशुल्क 1000 से अधिक रोगियो का परीक्षण कर निःशुल्क दवाईयां प्रदाय की गई।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!