Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

बुंदेली दमोह महोत्सव 2026 के 16वें दिन कविता शर्मा की प्रस्तुति पर झूम उठा दमोह, आज मेले का अंतिम दिवस

बुंदेली दमोह महोत्सव 2026 के 16वें दिन कविता शर्मा की प्रस्तुति पर झूम उठा दमोह, आज मेले का अंतिम दिवस

दमोह। बुंदेली संस्कृति, लोककला और परंपराओं को समर्पित बुंदेली गौरव न्यास द्वारा आयोजित बुंदेली दमोह महोत्सव 2026 के 16वें दिन सांस्कृतिक रंग अपने चरम पर दिखाई दिए। कार्यक्रम में देश की प्रख्यात गायिका कविता शर्मा की मनमोहक प्रस्तुति ने दर्शकों का दिल जीत लिया। उनके द्वारा प्रस्तुत किया गया प्रसिद्ध बुंदेली गीत “आगड़ दम बागड़ दम” सुनते ही पूरा मैदान झूम उठा और दमोह वासी तालियों की गूंज के साथ थिरकते नजर आए। कार्यक्रम स्थल दर्शकों से खचाखच भरा रहा। कविता शर्मा की दमदार आवाज़ और पारंपरिक बुंदेली अंदाज़ ने माहौल को पूरी तरह बुंदेलखंडी रंग में रंग दिया। उनके साथ मौजूद संगीतकारों की टीम ने भी शानदार संगत कर प्रस्तुति को यादगार बना दिया। इसके पूर्व मंच पर नृत्य श्री एवं स्वर श्री प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियां दीं। प्रतिभागियों की ऊर्जा, भाव-भंगिमा और सुरों की मिठास ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं आर्केस्ट्रा टीम द्वारा प्रस्तुत किए गए मधुर गीतों ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। महोत्सव के दौरान बुंदेली गौरव न्यास की ओर से समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकों को नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया यह सम्मान न्यास द्वारा प्रतिवर्ष दिया जाता है, जिसके अंतर्गत शिक्षा, समाज सेवा, कला, संस्कृति एवं अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को मंच पर सम्मानित किया जाता है  बुंदेली गौरव न्यास के पदाधिकारियों ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य बुंदेली भाषा, संस्कृति और लोककलाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाना और स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान करना है। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर आयोजकों ने सभी कलाकारों, अतिथियों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!