1 फरवरी यूजीसी कानून के विरोध में दमोह बंद का आह्वान
1 फरवरी यूजीसी कानून के विरोध में दमोह बंद का आह्वान
दमोह। 1 फरवरी यूजीसी कानून के विरोध में तथा शिक्षा और बच्चों के भविष्य की रक्षा के उद्देश्य से 1 फरवरी को दमोह बंद का आह्वान किया गया है। इस दौरान शहर के समस्त व्यापारी, छात्रदृछात्राएं एवं जागरूक नागरिक एकजुट होकर विरोध दर्ज कराएंगे। दमोह बंद के अंतर्गत दोपहर 12 बजे अस्पताल चौराहे पर एकत्रीकरण किया जाएगा, जिसके पश्चात कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा जाएगा। प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांग है कि यूजीसी कानून को तत्काल वापस लिया जाए, जिससे शिक्षा व्यवस्था और विद्यार्थियों के भविष्य को सुरक्षित रखा जा सके। इस संबंध में जानकारी देते हुए सत्यम चौबे ने कहा कि यह बंद पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा और समाज के सभी वर्गों से इसमें सक्रिय भागीदारी की अपील की गई है। उन्होंने सभी व्यापारी भाइयों, छात्रदृछात्राओं एवं दमोह के नागरिकों से दमोह बंद को सफल बनाने का आग्रह किया है।
