Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश अभियान, एवं संकल्प से समाधान पर ग्राम स्तरीय कार्यक्रम संगोष्ठी सम्पन्न

ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश अभियान, एवं संकल्प से समाधान पर ग्राम स्तरीय कार्यक्रम संगोष्ठी सम्पन्न

 मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद दमोह के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था नेहरू युवा नव जागृति नव युवक मंडल समिति के सहयोग से ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति जोरलता द्वारा ग्राम पंचायत भवन जोरलता में ग्राम स्तरीय ग्रामोदय से अभ्युदय, संकल्प से समाधान कार्यकम पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का शुभारंभ मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।  सेक्टर प्रभारी घनश्याम पटेल ने कहा कि ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों की दो वर्ष की उपलब्धियों एवं जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदेश की समस्त ग्राम पंचायतों तक पहुंचाकर यह सुनिश्चित करना है, कि योजनाओं और कार्यक्रमों का लाभ अंतिम पात्र हितग्राही तक पहुंच सके। हमने नवांकुर संस्था और ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के माध्यम से किशुनगंज सेक्टर की 06 ग्राम पंचायतों में अभियान में ग्राम स्तर पर उत्सव, चौपाल, रैली, संगोष्ठी, सामूहिक श्रमदान और परिवार सम्पर्क गतिविधियों का आयोजन किया हैं। इस दौरान पर्यावरण का संरक्षण, जल संरक्षण, स्वदेशी एवं स्वावलंबन पर बल, जैविक कृषि एवं गौ-संरक्षण, शिक्षा संपन्न और संस्कारवान समाज, सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना, नागरिक सेवा के भाव का विकास, स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज आदि विषयों ग्रामीणों से चौपाल और संगोष्ठी के माध्यम से अपनी बात रखी है। इस अवसर पर प्राथमिक एकीकृत माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिका, समिति अध्यक्ष प्रीति पटेल, सचिव पूजा पटेल, सेक्टर प्रभारी घनश्याम पटेल, सहप्रभारी बसंत पटेल, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शशि तिवारी, मालती पटेल, सहित महिलाओं और ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!