साहस – जेंडर जस्टिस लैब्स” अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ शुभारंभ
साहस – जेंडर जस्टिस लैब्स” अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ शुभारंभ

दमोह : 27 जनवरी 2026“साहस–जेंडर जस्टिस लैब्स” कार्यक्रम अंतर्गत जिले की लगभग 300 स्व-सहायता समूह (SHGs) की महिलाओं को महिला सुरक्षा, जेंडर न्याय, महिलाओं के अधिकार, कानूनी प्रावधानों, सरकारी योजनाओं, मानसिक स्वास्थ्य, हिंसा से संरक्षण, तथा न्याय तक पहुँच जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण बेलाताल परिसर में दिया गया। यह कार्यक्रम महिलाओं को जागरूक, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल हैं। सीईओ जिला पंचायत प्रवीण फुलपगारे, महिला एवं बाल विकास विभाग डीपीओ जयवंत वर्मा, एनआरएलएम (आजीविका) के डीपीएम शैलेन्द्र श्रीवास्तव, जनजातीय विभाग की डीईओ आदिति शांडिल्य तथा जिला समन्वयक सुशील नामदेव, स्वास्थ्य विभाग से मुख्य चिकित्सालय एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेश अठ्या एवं अनिल जैन, जनसंपर्क अधिकारी वाई. ए. कुरैशी, पुलिस विभाग महिला थाना प्रभारी फामिदा खान, महिला सुरक्षा विभाग की एसआई सविता राजक, क्रांति पुलिस विभाग से मंजू टंडन, एनआरएलएम के अंतर्गत बीसी जबेरा धर्मेन्द्र मिश्रा, बीसी दमोह राजेन्द्र उपाध्याय, जिला प्रशासन से जिलाधिकारी दमोह अरविन्द चंदेल, जनजातीय विभाग दमोह से नीता गोस्वामी, अबरार खान, पीजी कॉलेज दमोह से नगीना बेगम, के.एन. कॉलेज दमोह प्रीति वर्मा, वन स्टॉप सेंटर से अंजू सिंह भदौरिया, स्वास्थ्य विभाग जबेरा से दिवेन्द्र सिंह ठाकुर, स्वास्थ्य विभाग दमोह से डीसीएम ऋषि कुमार, बाल संरक्षण समिति दमोह से रश्मि वर्मा, महिला मोर्चा से श्याम उरेती, स्काई सोशल भोपाल से सृष्टि प्रगट (संस्थापक – स्काई सोशल), स्व-सहायता समूह की महिलाए मौजूद रही।



