E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

कार्यायलीन अनुशासन में लापरवाही बर्दाश्त नही- कलेक्टर श्री यादव आयुष विभाग और महिला बाल विकास कार्यालय के 09-09 कर्मचारी अनुपस्थित मिले, तीन-तीन दिन का वेतन रोका गया जिला आयुष अधिकारी और आरएमओ का पूरे माह का वेतन रोकने के निर्देश सार्थक एप पर उपस्थिति और मौके पर कर्मचारी गायब, कलेक्टर ने जारी किए नोटिस

आमजन के कार्यों का समय पर एवं पारदर्शी तरीके से निराकरण सुनिश्चित करने तथा अधिकारी-कर्मचारियों की कार्यालयों में नियमित उपस्थिति बनाए रखने के उद्देश्य से कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने विभिन्न शासकीय कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला आयुष अधिकारी कार्यालय एवं जिला आयुष अस्पताल में 09 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। सभी अनुपस्थित कर्मचारियों का तीन-तीन दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए हैं।

            कलेक्टर श्री यादव ने कहा कि जिला आयुष अधिकारी द्वारा अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की मॉनिटरिंग एवं सुपरविजन में लापरवाही बरती गई है। बार-बार निर्देश देने के बावजूद कार्यालय में कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित नहीं की गई। इस लापरवाही के चलते जिला आयुष अधिकारी का पूरे माह का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए हैं।

            निरीक्षण के दौरान जिला आयुष अस्पताल के ओपीडी रजिस्टर में अस्पताल खुलने से पहले ही मरीजों की ओपीडी दर्ज होना पाया गया। इस संबंध में रजिस्टर की फोटोकॉपी भी कराई गई। कलेक्टर ने इसे अत्यंत गंभीर एवं आपत्तिजनक मामला बताते हुए अस्पताल प्रभारी आरएमओ डॉ. बृजेश कुलपारिया का भी पूरे माह का वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा अस्पताल खुलने से पहले चिकित्सकों की उपस्थिति और ओपीडी की प्रविष्टियां दर्ज होना गंभीर अनियमितता है।

महिला बाल विकास कार्यालय में भी 09 कर्मचारी अनुपस्थित

            कलेक्टर द्वारा जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास कार्यालय का भी निरीक्षण किया गया। यहां भी 09 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। सभी का तीन-तीन दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए हैं। जिला स्तरीय अधिकारी प्रशिक्षण में गए हुए थे, लेकिन उनके द्वारा अधीनस्थ कर्मचारियों की उपस्थिति की समुचित मॉनिटरिंग नहीं किए जाने पर नोटिस जारी किए जा रहे हैं।

कमला नेहरू महिला महाविद्यालय में उपस्थिति को लेकर नोटिस

            इसी क्रम में कमला नेहरू महिला महाविद्यालय का भी निरीक्षण किया गया। सुबह 10:30 बजे निरीक्षण के दौरान दो कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। प्राध्यापकों का निर्धारित समय सुबह 11 बजे से बताया गया।

            इसके अतिरिक्त तीन प्राध्यापक एवं तीन अतिथि विद्वान निरीक्षण के दौरान मौके पर अनुपस्थित पाए गए, जबकि सार्थक ऐप पर उनकी उपस्थिति दर्ज थी। इस स्थिति को संदेहास्पद मानते हुए संबंधितों को भी नोटिस जारी किए जा रहे हैं। उनके जवाब प्राप्त होने के बाद नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।

समय पर कार्यालय पहुंचें अधिकारी-कर्मचारी – कलेक्टर

            कलेक्टर श्री यादव ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों से अपेक्षा की है कि वे निर्धारित समय पर कार्यालय पहुंचें और आमजन के कार्यों का संवेदनशीलता एवं पारदर्शिता के साथ समय-सीमा में निराकरण करें। शासन द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सभी आवश्यक सुविधाएं और वेतन उपलब्ध कराया जाता है, इसलिए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन भी पूरी निष्ठा से किया जाना चाहिए।

            उन्होंने कहा प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आमजन को अपने कार्यों के लिए अनावश्यक परेशानी और असुविधा का सामना न करना पड़े तथा उनकी समस्याओं का समय पर समाधान हो सके।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!