कांग्रेस ने बच्चों के बीच इंदिरा गांधी जी की जयंती एवं जीतू पटवारी जी का जन्मदिवस सेवा और खुशियों के साथ मनाया

दमोह। जिला कांग्रेस कमेटी दमोह के तत्वावधान में अंध मूक-बधिर विद्यालय में आयोजित हुआ सेवा एवं उपहार वितरण कार्यक्रम पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती तथा मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय श्री जीतू पटवारी जी के जन्मदिवस के अवसर पर दिनांक 19 नवंबर 2026 को जिला कांग्रेस कमेटी दमोह के तत्वावधान में तहसील ग्राउंड स्थित अंध मूक-बधिर विद्यालय में बच्चों के बीच जन्मदिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने विद्यालय के बच्चों के साथ समय बिताकर उन्हें छोटे-छोटे उपहार भेंट किए। इस अवसर पर बच्चों को शैक्षणिक सामग्री एवं नाश्ते का वितरण किया गया। उपहार एवं सामग्री पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी और मुस्कान देखने को मिली। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव नितिन मिश्रा ने कहा कि विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के बीच खुशियां बांटना और उनके साथ समय बिताना हम सभी के लिए सुखद अनुभव है। साथ ही विजय बहादुर जी ने कहा कि स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी का जीवन त्याग, साहस और जनसेवा की प्रेरणा देता है। वहीं माननीय श्री जीतू पटवारी जी के जन्मदिवस के अवसर पर बच्चों के बीच खुशियां बांटकर उन्हें उपहार एवं शैक्षणिक सामग्री वितरित करना एक सराहनीय पल है बच्चों को शिक्षा एवं प्रोत्साहन से जुड़ी सामग्री प्रदान करना इस आयोजन का उद्देश्य है। कार्यक्रम में डीपी पटेल, रजनी ठाकुर, गीता लोधी, बबलू भट्ट, आशीष शर्मा, अभिषेक यादव, श्रीकांत पटेल, वीरेंद्र राजपूत, शुभम् तिवारी, अजय जाटव, शेरू कछवाहा, जावेद खान, अनूप दवे, राकेश राय सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।


