एकता का संकल्प, मजबूत भारत का संदेश: राष्ट्रीय एकता दिवस पर दमोह पुलिस की पहल सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर पुलिसकर्मियों ने ली शपथ, ‘रन फॉर यूनिटी’ से दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश ‘ एकता की दौड़, एक मजबूत भारत के लिए’ थीम के साथ दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश
एकता का संकल्प, मजबूत भारत का संदेश: राष्ट्रीय एकता दिवस पर दमोह पुलिस की पहल सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर पुलिसकर्मियों ने ली शपथ, 'रन फॉर यूनिटी' से दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश ' एकता की दौड़, एक मजबूत भारत के लिए' थीम के साथ दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश

पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि (भा.पु.से.) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत सिंह भदौरिया एवं सीएसपी श्री एच.आर. पांडेय की उपस्थिति में राष्ट्रीय एकता की शपथ तथा ‘रन फॉर यूनिटी’ दौड़ का आयोजन किया गया।
राष्ट्र की एकता, अखण्डता एवं सुरक्षा के संदेश के साथ देशभक्ति, अखण्डता एवं आपसी भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करने का आह्वान
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के उपलक्ष्य में दमोह पुलिस द्वारा राष्ट्र की एकता, अखण्डता एवं सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए शपथ ग्रहण कार्यक्रम एवं ‘रन फॉर यूनिटी ‘ दौड़ का आयोजन किया गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत सिंह भदौरिया ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया। ‘रन फॉर यूनिटी ‘ दौड़ ,पुलिस अधीक्षक कार्यालय दमोह से रवाना होकर जटाशंकर, बेलाताल, कोतवाली चौराहा से वापस पुलिस अधीक्षक कार्यालय दमोह पहुँची। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत सिंह भदौरिया सहित पुलिस प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारियों ,विधार्थियों ,युवाओं तथा आमनागरिकों की ‘रन फॉर यूनिटी दौड़’ में उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ प्रवीण फुलपगारे, एडीएम राजेश मोहन त्रिपाठी, एसडीएम संजय दुबे, एसडीएम पथरिया एन.के. चौरसिया, डिप्टी कलेक्टर ब्रजेश सिंह, जिला जनसंपर्क अधिकारी वाई.ए. कुरैशी, तहसीलदार रघुनंदन चतुर्वेदी, भाजपा महामंत्री महेश पटेल, सीएमएचओ डॉ. राकेश राय, कोतवाली थाना प्रभारी मनीष कुमार, रक्षित निरीक्षक राघवेंद्र सिंह, यातायात थाना प्रभारी दलबीर सिंह मार्को, निरी. आकांक्षा जोशी, उनि वीरेन्द्र श्रीवास्तव, प्रियंका पटेल, विक्रम दांगी सहित पुलिस व प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
‘रन फॉर यूनिटी ‘ दौड़ में विजेताओं एवं “जनसुरक्षा युवा सृजन संवाद कार्यक्रम” में विशेष योगदान देने वाले अधिकारी/कर्मचारियों का किया गया सम्मान
“रन फॉर यूनिटी” दौड़ के समापन उपरांत अव्वल आने वाले सभी प्रतिभागियों का एवं “जनसुरक्षा युवा सृजन संवाद कार्यक्रम” में विशेष योगदान देने वाले अधिकारी/कर्मचारियों सम्मान किया गया। “रन फॉर यूनिटी” दौड़ में विशेष सहयोग प्रदान करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। उपस्थित अधिकारियों ने सरदार वल्लभभाई पटेल के प्रति अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के अंत में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत सिंह भदौरिया ने आभार व्यक्त किया एवं उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा राष्ट्रगान का गायन किया गया।


