अनमोल यादें कार्यक्रम में सत्येंद्र साहू की पुस्तक‘ने करो-15’ का विमोचन
अनमोल यादें कार्यक्रम में सत्येंद्र साहू की पुस्तक‘ने करो-15’ का विमोचन

दमोह। दमोह के लेखक सत्येंद्र तुलाराम साहू द्वारा लिखित प्रेरणादायी पुस्तक ‘ने करो-15’ का भव्य विमोचन भोपाल के रविंद्र भवन में आयोजित‘ अनमोल यादें कार्यक्रम में किया गया। सदी के स्वर-सम्राट एवं युगपुरुष स्वर्गीय मुकेश, मोहम्मद रफी, आशा भोसले लता जी के अमर गीतों को समर्पित इस सुरमई संध्या में पुस्तक का विमोचन मुख्य अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों ने कियज्ञं एंजेल म्यूजिकल ग्रुप एवं देवोत्तर सेवा फाउंडेशन द्वारा आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में आईजी आई पी कुलश्रेष्ठ जी डा. सुश्री मधु चौधरी ,रामबाबू शर्मा,सिंगर ओम चतुर्वेदी मुंबई, आर.के. शर्मा, आशीष दुबे, मनीषा शर्मा, राजीव वर्मा एवं आशु खान, विपिन शर्मा ने पुस्तक का विमोचन किया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में साहित्य,कला एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश भाजपा सरकार की मंत्री कृष्णा गौर ने मुम्बई से कार्यक्रम के आयोजकों को बधाई और इस आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। लेखक सत्येंद्र तुलाराम साहू ने बताया कि ‘ने करो’ की यात्रा नकारात्मकता से सकारात्मकता की ओर बढ़ने के उद्देश्य से शुरू हुई थी।पाठकों के स्नेह, सहयोग और निरंतर प्रोत्साहन के चलते प्रथम संस्करण से लेकर 14वें संस्करण तक का सफर सार्थक और प्रेरणादायी रहा।इसी श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए अब ‘ने करो-15’ पाठकों के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।नेकरो 15 के स्पांसर फूलचंद साहू रिटायर्ड सिचाई निरीक्षक जल संसाधन विभाग मप्र शासन, फ्रंट पेज आशुतोष वर्मा ने बनाया और बेक कबर नेहा साहू ने बनाया। उन्होंने कहा कि पाठकों का स्नेह और आशीर्वाद इसी तरह मिलता रहा तो बहुत जल्द ‘ने करो-16’ भी प्रस्तुत किया जाएगा।उन्होंने बताया कि आगामी 16वें संस्करण का विमोचन जल्द ही रविंद्र भवन,भोपाल में कार्यक्रम में किया जाएगा।इस अवसर पर महेंद्र कपूर के पुत्र रोहन कपूर सहित मुंबई से आने वाली फिल्मी हस्तियां मौजूद रहेंगी। कार्यक्रम में आशीष दुबे,आर.के. क्रिएशन के आर.के. शर्मा, मोहन धाकड़, राजीव वर्मा, राजेश तिवारी, दिनेश शर्मा, अरुण श्रीवास्तव, असीम दुबे, यश अग्रवाल, डा मणि सक्सेना, मनोहर छाबरिया, फाल्गुनी पुरोहित, विदुषी वर्मा, शोहेब खान, मुकेश कटारे, मनीष विजयवर्गीय, संतोष जी एवं गौरव वर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।‘ने करो-15’ का विमोचन न केवल मप्र के साहित्य जगत के लिए उपलब्धि है बल्कि यह लेखक सत्येंद्र साहू की सकारात्मक सोच और लेखन के प्रति निरंतर समर्पण की यात्रा का भी महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है।

