मध्य प्रदेश
Trending
सोयाबीन भवांतर योजना अंतर्गत पंजीयन की तिथि में वृद्धि
सोयाबीन भवांतर योजना अंतर्गत पंजीयन की तिथि में वृद्धि
मध्य प्रदेश शासन द्वारा सोयाबीन भावांतर योजना अंतर्गत ई उपार्जन पोर्टल के माध्यम से पंजीयन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर से बढ़कर 24 अक्टूबर कर दी गई है। किसान बंधु जिले में निर्धारित समिति स्तरीय पंजीयन केंद्रों अथवा सीएससी सेंटर,एमपी एमपी ऑनलाइन या एमपी किसान ऐप के माध्यम से निर्धारित समय अवधि में पंजीयन करा सकते हैं। सिकमी धारी किसानों का पंजीयन सिर्फ समिति स्तरीय केंद्रों से ही किए जाने की सुविधा प्रदान की गई है।

