E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

सेवा संकल्प अभियान के तहत महिलाओं को किया जागरूक अतिथियों ने किया महिलाओं का सम्मान

26 सितंबर से 5 अक्टूबर तक चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनवाड़ी केंद्र बोरी कला में महिलाओं, किशोरियों एवं बच्चों को स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के दौरान स्वास्थ्य एवं पोषण से संबंधित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं।

            कार्यक्रम में बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण की जांच, गर्भवती एवं धात्री माताओं के लिए स्वास्थ्य सेवाएं, टीकाकरण, वजन मापन, पोषक आहार वितरण तथा पोषण जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। साथ ही महिला सशक्तीकरण, बाल शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित जानकारी भी दी गई।

            कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास विभाग, हटा से शिव राय ने महिलाओं से स्वस्थ परिवार और सशक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहभागिता करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बच्चों एवं माताओं के स्वास्थ्य, पोषण तथा नियमित स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूकता जरूरी है।

            कार्यक्रम में सरपंच रामचरण पटेल ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि विगत दिनों राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम द्वारा आयोजित जिला स्तरीय साथिया समागम में बोरी कला की किशोरी साथिया रक्षा रैकवार को पोषण एवं माहवारी संबंधी जागरूकता के लिए सम्मानित किया गया। वहीं आशा कार्यकर्ता दुर्गा रैकवार, जुबेदा बी तथा गांव में स्वास्थ्य एवं जागरूकता गतिविधियों में सहयोग के लिए उन्हें भी प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। उन्होंने कहा कि यदि समाज सेवा की भावना के साथ सभी लोग सक्रिय सहभागिता करें तो स्वस्थ समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है।

            आंगनवाड़ी केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा बच्चों को खिलौने, फल, मिठाई, टॉफियां, खेल सामग्री एवं शिक्षण सामग्री प्रदान की गई। साथ ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा कार्यकर्ता एवं साथिया को उनके कार्य और सहभागिता के लिए सम्मानित किया गया। शिक्षकों द्वारा भी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं आशा कार्यकर्ता को विशेष उपहार देकर सम्मानित किया गया।

            कार्यक्रम में सीएचओ सीमा मेहतर, नीतू राय (पूर्व सरपंच), अनिल कुमार (परामर्शदाता, उमंग क्लिनिक), मास्टर ट्रेनर अमजद कुरैशी, शिक्षक चौधरी कुशल सिंह, शिक्षक भगवानदास पटेल, यशवंत राय (जीआरएस), ताहिर खान, नन्ना सेन, लालू प्रसाद अहिरवार, शिब्बू पटेल, रमजान खान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता जुबेदा बी सहित ग्राम की महिलाएं एवं किशोरियां उपस्थित रहीं।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!