हिण्डोरिया और पटेरा के स्वास्थ्य संस्थानों का निरीक्षण, बेहतर व्यवस्थाओं की सराहना, कमियों पर समयबद्ध सुधार के निर्देश

जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रीता चटर्जी ने हिण्डोरिया एवं पटेरा विकासखंड के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों का निरीक्षण कर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं, एएनसी क्लीनिक, दस्तक अभियान क्रियान्वयन एवं स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया।
सतरिया हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सीएचओ को दी शाबाशी
पटेरा के आयुष्मान आरोग्य मंदिर सतरिया में व्यवस्थाएं प्रोटोकॉल के अनुरूप संचालित पाई गईं। डॉ चटर्जी ने सीएचओ नम्रता नामदेव को स्वास्थ्य केन्द्र में स्वच्छता एवं मातृ स्वास्थ्य सेवा प्रदायगी से संबंधित दस्तावेज अद्यतन पाये जाने पर शाबाशी दी। यहाँ एएनसी क्लीनिक का नियमित रूप से संचालन तथा एचआरपी, ईडीडी, सप्ताह दौरान चिन्हित नवीन गर्भवती सूची सहित आवश्यक सभी रिकॉर्ड अद्यतन मिले। ओआरएस-जिंक कॉर्नर भी पूर्णतः क्रियाशील पाया गया। डॉ. चटर्जी ने स्वास्थ्य टीम की सराहना करते हुए इसी गुणवत्ता के साथ सेवाएं निरंतर बनाए रखने के निर्देश दिए।
हिंडोरिया के समन्ना एवं पटेरा मे देवडोंगरा में रिकॉर्ड अद्यतन रखने के निर्देश
हिंडोरिया के समन्ना एवं पटेरा के देवडोंगरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर में एएनसी क्लीनिक एवं अभिलेखों का अवलोकन के दौरान एचआरपी, ईडीडी, सप्ताह दौरान् चिन्हित नई गर्भवती सूची सहित आवश्यक सूचियों एवं रिकॉर्ड को नियमित रूप से अद्यतन रखने तथा ओआरएस-जिंक कॉर्नर को प्रोटोकॉल अनुसार व्यवस्थित एवं सक्रिय बनाए रखने के निर्देश दिए गए। जहां कमियां पाई गईं, वहां संबंधित स्वास्थ्य अमले को समयबद्ध सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
कुंडलपुर पीएचसी को डिलीवरी पॉइंट बनाने की तैयारियों की समीक्षा
कुंडलपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर इसे डिलीवरी पॉइंट के रूप में विकसित करने हेतु उपलब्ध संसाधनों एवं व्यवस्थाओं का आकलन किया गया। डॉ. चटर्जी ने निरीक्षण में चिन्हित कमियों के संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटेरा में बैठक आयोजित कर प्रसव सेवाएं शीघ्र प्रारंभ करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर जिला विस्तार एवं माध्यम अधिकारी, डी.सी.एम. भी मौजूद रहे।




