Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश

132वाँ मृदंगाचार्य पण्डित नाना साहेब पानसे स्‍मृति गुरु पूर्णिमा संगीत समारोह 29 एवं 30 जुलाई बकायन दमोह में देश के सुविख्‍यात कलाकार देंगे गायन-वादन एवं नृत्‍य प्रस्‍तुतियां

उस्‍ताद अलाउद्दीन खाँ संगीत एवं कला अकादमी, मध्‍यप्रदेश शासन, संस्‍कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन -दमोह एवं उत्‍थान साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्‍कृतिक संस्‍था ग्राम- बकायन, जिला- दमोह के सहयोग से 132 वाँ मृदंगाचार्य पण्डित नाना साहेब पानसे स्‍मृति गुरु पूर्णिमा संगीत समारोह का आयोजन 29 एवं 30 जुलाई, 2026 को ग्राम बकायन, जिला दमोह में किया जा रहा है। दो दिवसीय इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में देश के सुविख्‍यात कलाकारों द्वारा शास्‍त्रीय संगीत एवं नृत्‍य की प्रस्‍तुतियां होंगी। कार्यक्रम में प्रवेश नि:शुल्‍क होगा।

            अकादमी के निदेशक श्री प्रकाश सिंह ठाकुर ने बताया कि पण्डित नाना साहेब पानसे जैसे महान संगीतज्ञ को आदरांजलि अर्पित करने एवं भारतीय संस्‍कृति व परम्‍परा के प्रचार-प्रसार के उद्देश्‍य से कार्यक्रम अकादमी द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किया जा रहा है। उन्‍होंने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ 29 जुलाई, 2026 को सायं 7 बजे से होगा। शुभारम्‍भ के अवसर पर राज्‍यमंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) संस्‍कृति, पर्यटन, धार्मिक न्‍यास एवं धर्मस्‍व श्री धर्मेन्‍द्र सिंह लोधी मुख्‍य अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्‍यक्षता राज्‍यमंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) आनन्‍द विभाग श्री लखन पटेल करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्‍ट अतिथि सांसद- दमोह श्री राहुल सिंह लोधी, अध्‍यक्ष – पिछड़ा वर्ग राज्‍य कल्‍याण आयोग श्री रामकृष्‍ण कुसमरिया, विधायक – दमोह श्री जयंत मलैया, विधायक- हटा श्रीमती उमा देवी खटीक एवं अध्‍यक्ष- जिला पंचायत दमोह श्रीमती रंजीता गौरव पटेल होंगी।

            अकादमी के उप-निदेशक श्री शेखर करहाड़कर ने बताया कि इस दो दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत 29 जुलाई, 2026 को प्रात:कालीन सभा में प्रात: 10 बजे सर्वप्रथम सुश्री ह्रदयांशी केतकर, ग्‍वालियर का कथक नृत्‍य होगा। इसके बाद विदुषी श्रृद्धा जैन, भोपाल का गायन एवं अंत में चक्रधर नृत्‍य केन्‍द्र, भोपाल द्वारा कथक नृत्‍य की प्रस्‍तुति दी जायेगी। सायंकालीन सभा में सायं 7 बजे से शुभारंभ पश्‍चात विदुषी शिल्‍पा मसूरकर, इंदौर का गायन, सुश्री ओइंड्रिला रॉय मल्लिक का भरतनाट्यम, पंडित राम-गांधार देशपाण्‍डे का युगल गायन, सुश्री निधि प्रभु, मुम्‍बई का कथक एवं श्री बिपुल कुमार राय, दिल्‍ली का संतूर वादन होगा। कार्यक्रम के द्वितीय दिवस 30 जुलाई, 2026 को सुश्री वर्षा मिश्रा, प्रयागराज का कथक समूह नृत्‍य, पंडित रघुनंदन पणशीकर, पुणे का गायन, सुश्री देविका मंगलामुखी, दिल्‍ली का कथक, विदुषी कनकश्री भट्ट, इंदौर का गायन एवं अंत में सुश्री मीरा वैष्‍णव, छत्‍तीसगढ़ का जलतरंग वादन होगा। सभी संगीत प्रस्‍तुतियों में तबले पर श्री रामेन्‍द्र सिंह सोलंकी, श्री संजय राठौर, श्री अशेष उपाध्‍याय, श्री मनोज पाटीदार एवं श्री शाहरुख खान संगत करेंगे। हारमोनियम संगत पर श्री दीपक खसरावल, श्री माजिद लतीफ, श्री रविन्‍द्र किलेदार एवं सारंगी पर श्री फारुख लतीफ खाँ संगत करेंगे।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!