श्री जागेश्वर नाथ धाम मंदिर कॉरिडोर निर्माण की निगरानी हेतु पर्यवेक्षण समिति गठित सीईओ जिला पंचायत श्री फुलपगारे नोडल अधिकारी नियुक्त, हर 15 दिन में होगा निर्माण कार्यों का निरीक्षण
श्री जागेश्वर नाथ धाम मंदिर कॉरिडोर निर्माण की निगरानी हेतु पर्यवेक्षण समिति गठित सीईओ जिला पंचायत श्री फुलपगारे नोडल अधिकारी नियुक्त, हर 15 दिन में होगा निर्माण कार्यों का निरीक्षण
दमोह :
श्री जागेश्वर नाथ धाम मंदिर कॉरिडोर निर्माण कार्य के प्रभावी पर्यवेक्षण एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर प्रताप नारायण यादव द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रवीण फुलपगारे को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया।
निर्माण कार्य की सतत निगरानी एवं प्रभावी पर्यवेक्षण के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दमोह की अध्यक्षता में एक पर्यवेक्षण समिति का गठन किया गया है। समिति में कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), कार्यपालन यंत्री ग्रामीण अभियांत्रिकी सेवा (आरईएस) तथा महाप्रबंधक ग्रामीण सड़क योजना, दमोह को सदस्य बनाया गया है।
गठित समिति प्रत्येक 15 दिवस में श्री जागेश्वर नाथ धाम मंदिर कॉरिडोर निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेगी तथा कार्य की प्रगति, गुणवत्ता एवं अन्य आवश्यक बिंदुओं पर अपनी रिपोर्ट नोडल अधिकारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दमोह को प्रस्तुत करेगी।