E-Paperमध्य प्रदेश
Trending
जनता की समस्याओं का निराकरण कर पथरिया विधानसभा को समृद्ध बनाना ही हमारा संकल्प है- राज्यमंत्री श्री पटेल क्षेत्रवासियों से आत्मीय भेंट कर सुनी समस्याएं, अधिकारियो को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री लखन पटेल ने आज दमोह, जटाशंकर स्थित कार्यालय में क्षेत्रवासियों से भेंट कर उनकी समस्याओं को सुना और त्वरित निराकरण हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होने कहा जनसंवाद निरंतर जारी है। आप सभी के सुझाव एवं आकांक्षाएं ही हमारी कार्ययोजना का आधार हैं। पथरिया के सर्वांगीण विकास के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।


