अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर मड़ियादो बफर प्रबंधन का पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान, वन विभाग द्वारा आयोजित किए गए विविध कार्यक्रम

तर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर वनपरिक्षेत्र मड़ियादो बफर प्रबंधन द्वारा गुरुवार को विभिन्न जनजागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान परिक्षेत्र कार्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में ईको विकास वन समिति अध्यक्ष मंजुलता श्रीवास्तव, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अभिषेक जैन, समाजसेवियों एवं वन अमले की उपस्थिति में प्रभारी वनपरिक्षेत्र अधिकारी लीलाधर शाह, सहायक परिक्षेत्र अधिकारी प्रमोद शुक्ला सहित अन्य कर्मचारियों ने परिसर एवं आवासीय क्षेत्र में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे।
पौधारोपण के उपरांत वन विभाग द्वारा स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। अभियान के तहत कार्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई कर स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान रामगोपाल अहिरवार, वीरेश खटीक, भूपेंद्र पटेल, गौरव प्यासी, गंगाराम पटेल सहित वन विभाग के स्टाफ एवं सुरक्षा श्रमिक उपस्थित रहे।

