बटियागढ़ ब्लॉक के ग्राम भियाना एवं नरसिंहगढ़ स्थित किराना दुकानों का किया गया औचक निरीक्षण माजा फ्रूट ड्रिंक एवं सत्तू के लिए गए नमूने एक्सपायरी डेट माजा फ्रूट ड्रिंक ग्राहक को बेचे जाने की हुई थी सी.एम हेल्पलाइन में शिकायत गुणवत्ता जांच हेतु खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए नमूने
कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देशो के तहत् खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा जांच दल द्वारा जिले के बटियागढ़ ब्लॉक के ग्राम भियाना एवं नरसिंहगढ़ स्थित किराना दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। ग्राम भियाना में बेबी खान किराना से एक्सपायरी डेट की माजा फ्रूट ड्रिंक को विक्रय किए जाने की सी.एम हेल्पलाइन में ग्राहक द्वारा शिकायत की गई थी। शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम भियाना में बेबी खान किराना का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परिसर में संग्रहित माजा फ्रूट ड्रिंक के नमूने जांच हेतु लिए गए। इसी तरह ग्राम नरसिंहगढ़ स्थित राधे श्याम किराना का निरीक्षण किया गया। परिसर में विक्रय हेतु संग्रहित सत्तू के नमूने जांच हेतु लिए गए।इन खाद्य पदार्थों के नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।


