100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान 2026 के तहत् सिंग्रामपुर में टीबी स्क्रीनिंग कैम्प आयोजित
100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान 2026 के तहत् सिंग्रामपुर में टीबी स्क्रीनिंग कैम्प आयोजित

दमोह :
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर के अठया ने बताया कि टीबी उन्मूलन की दिशा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
राष्ट्रीय स्तर पर संचालित 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान 2026 के तहत 14 अप्रेल बाबा साहब अंबेडकर जयंती के अवसर पर जिला क्षय अधिकारी डॉ. गौरव जैन के मार्गदर्शन में जबेरा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत सिंग्रामपुर में एक विशेष टीबी स्क्रीनिंग कैम्प आयोजित किया गया।
इस शिविर में आधुनिक हैण्ड-होल्ड मशीन से 72 उच्च जोखिम वाले व्यक्तियों की टीबी स्क्रीनिंग की गई। स्क्रीनिंग दौरान संदिग्ध पाए गए व्यक्तियों में से 21 लोगों के सेम्पल ’’नॉट’’ जॉच हेतु एकत्रित किए गए, जिससे टीबी की शीघ्र एवं सटीक पहचान सुनिश्चित की जा सके। इस दौरान डीपीसी दीपक सिंह राजपूत, रेडियोग्राफर सूरज शर्मा, एसटीएलएस, एसटीएस मौजूद रहे।



