E-Paperमध्य प्रदेश
Trending
कलेक्टर श्री कोचर ने 20 विभिन्न विभागों के एल-1 अधिकारियों पर किया 4900 रूपये का जुर्माना अधिरोपित
सीएम हेल्पलाईन पोर्टल पर माह फरवरी 2026 में अनिराकृत पाई गई शिकायतें जिनके निराकरण एल-1 अधिकारियों द्वारा समय-सीमा में नहीं किये जाने एवं वरिष्ठ कार्यालयों द्वारा जारी निर्देशों की अवहेलना किये जाने के फलस्वरूप कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने 20 विभिन्न विभागों के अधिकारियों पर 100 रूपये प्रति शिकायत के मान से 4900 रूपये का जुर्माना अधिरोपित किया है।
उन्होंने कहा है जुर्माने की राशि 03 दिवस के भीतर जिला रेडक्रॉस सोसायटी दमोह के बैंक खाता क्रमांक 10408898213 एवं IFSC-SBIN0003716 में जुर्माना राशि जमा कर रसीद कार्यालय कलेक्टर में प्रस्तुत की जाये। उन्होंने आदेशित किया है कि शिकायतों के अनिराकृत होने की पुर्नावृत्ति न होने पाये।


