E-Paperमध्य प्रदेश
Trending
कलेक्टर श्री कोचर पेयजल समस्या ग्रस्त ग्रामों का करेगें निरीक्षण 9 अप्रैल को
कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर 09 अप्रैल को विकासखंड बटियागढ़ के विभिन्न पेयजल समस्या ग्रस्त ग्रामों का भ्रमण करेगे। इस निरीक्षण का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था की वास्तविक स्थिति का जायजा लेना एवं समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश देना है। निरीक्षण के दौरान बटियागढ़, गूगराकला, सौरई, जलना, इमलिया, डिलोना, गीदन, फुरताल, देवतरा, अन्गौरी टोला, बरी मडियादौ, चौपरा मडियादौ, जागुपुरा, खुटियानी रैपत एवं गर्रवा ग्राम शामिल रहेंगे।
कार्यपालन यंत्री ने कलेक्टर श्री कोचर के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं, ताकि मौके पर ही समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जा सके।



