Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
मध्य प्रदेश
Trending

सरकार अंत्योदय की भावना के साथ कार्य कर रही- राज्यमंत्री श्री लोधी

सरकार अंत्योदय की भावना के साथ कार्य कर रही- राज्यमंत्री श्री लोधी

शिविरों के माध्यम से‍सरकार सीधे जनता के द्वार तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रही है- पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष श्री कुसमरियादेश में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए- दमोह विधायक श्री मलैयाबच्चों को केवल शिक्षित ही नहीं बल्कि संस्कारित भी बनाएं- जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति पटेलशासकीय पीएम श्री पी.जी कॉलेज आडिटोरियम में संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर सम्पन्नसंकल्प से समाधान शिविरों में 75 हजार प्रकरणों का हुआ निराकरण

दमोह :  सरकार अंत्योदय की भावना के साथ कार्य कर रही है और ‘देश प्रथम’ के सिद्धांत को प्राथमिकता दे रही है। ‘संकल्प से समाधान’ अभियान आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि नागरिकों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। ‘संकल्प से समाधान’ अभियान के तहत प्रशासन स्वयं लोगों के द्वार पर पहुँचकर उनकी समस्याओं को एकत्रित कर उनका निराकरण कर रहा है। इस आशय के विचार प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने शासकीय पीएम श्री पी.जी कॉलेज आडिटोरियम में संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय शिविर में  व्यक्त किये। कार्यक्रम की शुरूआत माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित और माल्यार्पण से की गई। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष डाँ रामकृष्ण कुसमरिया, पूर्व मंत्री एवं दमोह विधायक जयंत कुमार मलैया, जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल, कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर, जिला पंचायत सीईओ प्रवीण फुलपगारे मंचासीन रहे।

 

राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प का उल्लेख करते हुए कहा कि आने वाले समय में भारत वैश्विक स्तर पर और अधिक सशक्त बनेगा। उन्होने कहा सरकार की योजनाएँ बेटियों के भविष्य को सुरक्षित और सशक्त बनाने की दिशा में काम कर रही हैं। ‘लाड़ली लक्ष्मी योजना’ के तहत 21 वर्ष की आयु पर 1.18 लाख रुपये की सहायता दी जाती है। वहीं ‘मुख्यमंत्री कन्यादान योजना’ के अंतर्गत विवाह के समय 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।   उन्होंने कहा इन योजनाओं का उद्देश्य केवल आर्थिक सहयोग देना नहीं, बल्कि समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना भी है। सरकार की यह पहल बेटियों के सम्मान और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

            पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष डॉक्टर रामकृष्ण कुसमरिया ने कहा ‘संकल्प से समाधान’ कार्यक्रम देश, प्रदेश और समाज के लिए वरदान साबित हो रहा है। इसके माध्यम से सरकार सीधे जनता के द्वार तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रही है। उन्होंने बताया कि परिवहन सुविधाएं पहले से बेहतर हुई हैं और ग्रामीण क्षेत्रों को बारहमासी सड़कों से जोड़ा जा रहा है। साथ ही हर घर तक जल पहुंचाने और किसानों के खेतों तक सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।

            दमोह विधायक एवं पूर्व मंत्री जयंत मलैया ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से अपनी बातें रखी। उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पहले गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए लोगों को दिल्ली स्थित एम्स जाना पड़ता था, लेकिन अब भोपाल में एम्स खुलने से प्रदेश के लोगों को राहत मिली है। उन्होंने कहा देश में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं, सरकार द्वारा नि:शुल्क राशन इसलिए दिया जा रहा है ताकि वे दोबारा गरीबी में न लौटें। दमोह विधायक श्री मलैया ने जिले में उनके द्वारा जिले में सिचाई के क्षेत्र में लाई गई क्रांति कारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा अब जिले में किसानों को सिचाई और जिलेवासियों को पीने का पानी की समस्या से निजात मिला हैं। खेती का रकबा बढ़ने के साथ-साथ किसानों की आय भी बढ़ी हैं।

            जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल ने शिक्षा के साथ संस्कारों की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों को केवल शिक्षित ही नहीं बल्कि संस्कारित भी बनाएं। उन्होंने स्कूटी प्राप्त करने वाली छात्राओं और उनके अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों में दूसरों की मदद करने की भावना विकसित करें, क्योंकि आपसी सहयोग से ही समाज आगे बढ़ता है। आमजनों से आग्रह करते हुए कहा पात्र हितग्राही सरकर द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का अधिक से अधिक संख्या में लाभ लें।

            कार्यक्रम के प्रारंभ में विधायक दमोह जयंत कुमार मलैया और जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल ने विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को भविष्य से भेंट कार्यक्रम अंतर्गत पुस्तकों और साईकिलों का वितरण किया। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा अपना और परिवार का नाम रोशन करने प्रेरित किया। विधायक दमोह श्री मलैया ने आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में अपनी ब्लॅड प्रेशर की जाँच करवाई। उन्होंने सभी से अपनी मेडिकल जाँच करवाने का आग्रह भी किया।

            आज के जिला स्तरीय शिविर में वैन के माध्यम से रक्तदान शिविर, नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, हितग्राहियों के लिए पंजीयन कांउटर आदि की व्यव्स्था की गई थी।

संकल्प से समाधान अभियान अंतर्गत 75524 आवेदन हुए स्वीकृत

            संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत तीनों चरणों में कुल 76414 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें 62333 ग्रामीण क्षेत्र के एवं 14081 आवेदन शहरी क्षेत्र के हैं। सभी प्राप्त आवेदनों का निराकरण कराया जा चुका है, इसमें 75524 आवेदन स्वीकृत किए गए हैं एवं 890 आवेदन अपात्रता के कारण निरस्त हुए हैं। ज्ञात हो कि पात्र हितग्राहियों को भारत सरकार एवं राज्य शासन की 106 प्रकार की हितग्राही मूलक योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया है।

शिविर में हितग्राही हुए लाभान्वित

            शिविर में स्वास्थ्य विभाग, श्रम विभाग, पंचायत विभाग, सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम विभाग, परिवहन विभाग सहित अन्य विभागों के हितग्राहियों का मंच के माध्यम से हितलाभ वितरित किए गए।

            कार्यक्रम का संचालन विपिन चौबे और आभार सीईओ जिला पंचायत प्रवीण फुलपगारे ने किया।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!