शासकीय कमला नेहरू महिला महाविद्यालय दमोह में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर
शासकीय कमला नेहरू महिला महाविद्यालय दमोह में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर

दमोह : शासकीय कमला नेहरू महिला महाविद्यालय दमोह में राष्ट्रीय सेवा योजना की महिला इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम हृदयपुर में 25 से 31 मार्च तक आयोजित किया गया। शिविर के उद्घाटन सत्र में कार्यक्रम के मार्गदर्शक महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. जी पी चौधरी, प्रशासनिक अधिकारी डॉ. एमपी नायक, मुख्य अतिथि ग्राम सरपंच एवं शासकीय हाई स्कूल हृदयपुर प्राचार्य विनोद गांगरा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी भारती चौरसिया एवं समिति सदस्य आदेश नामदेव, डॉ. राजेश पौराणिक, डॉ. उमेश दीपांकर एवं डॉ. प्रिया थापा द्वारा स्वागत किया गया। शिविर में स्वयंसेवी छात्राओं द्वारा दैनिक दिनचर्या के अतिरिक्त स्वच्छता कार्यक्रम, नशा मुक्ति जागरूकता रैली, ग्राम वासियों का सर्वेक्षण, आंगनबाड़ी केंद्र लेकर गए तथा प्रवेशित बच्चों की ज्ञान के विभिन्न मापदंड तथा भोजन की जानकारी प्राप्त हुई। स्वयंसेविकाओं द्वारा मंदिर में श्रमदान किया गया।
शिविर में विभिन्न गतिविधियों के साथ बौद्धिक परिचर्चा के अंतर्गत विभिन्न विषयों जैसे महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता

जागरूकता, व्यक्तित्व विकास पर विषय विशेषज्ञ डॉ. रेखा जैन, डॉ. एमपी नायक, डॉ. मालती नायक, डॉ. राधा ताम्रकार, डॉ. बृजेंद्र कुशमारिया ने उपस्थित होकर स्वयंसेवी छात्रों को संबोधित किया। शिविर में हृदयपुर पुलिस थाना द्वारा छात्रों को महिला सुरक्षा संबंधी जानकारी प्रदान की गई, जिसमें अकरम खान, शाहबाज खान, भगत सिंह, यशवंत सिंह उपस्थित रहे। शिविर के समापन समारोह का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जी पी चौधरी एवं प्रशासनिक अधिकारी डॉ. एनपी नायक द्वारा छात्राओं को सर्टिफिकेट वितरीत किया गया। समस्त कार्य कार्यक्रम अधिकारी सहायक प्राध्यापक भारती चौरसिया एवं सुशील कुमार सिसोदिया तथा राजन खंगार द्वारा किया गया।


