
किसान कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत मिट्टी की सेहत सुधारने के लिए प्रगतिशील किसान हेमंत पटेल ने ग्राम सदगुवां और बम्हौरी में किसानों को नरवाई (फसल अवशेष) न जलाने का संकल्प दिलाया। श्री पटेल ने इस दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए ग्राम सदगुवां को ‘जीरो बर्निंग जोन’ (शून्य नरवाई दहन) बनाने के लिए गोद लिया है।
उन्होंने कहा “नरवाई जलाना, अपनी ही धरती माँ की कोख जलाने जैसा है।” इस मुहिम के तहत किसानों को अवशेषों से भूसा बनाने और आधुनिक मशीनों (जैसे हैप्पी सीडर) के उपयोग के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, ताकि मिट्टी की सेहत बनी रहे और पशुओं को चारा मिल सके। और किसान भाई नरवाई से भूसा बनाकर अतिरिक्त आय भी ले सकते हैं l


