नववर्ष विक्रम संवत् एवं गुड़ी पड़वा पर भव्य आयोजन आज प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस दमोह में होगा कार्यक्रम, राज्यमंत्री श्री पटेल मुख्य अतिथि, विधायक श्री मलैया करेंगे अध्यक्षता
नववर्ष विक्रम संवत् एवं गुड़ी पड़वा पर भव्य आयोजन आज प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस दमोह में होगा कार्यक्रम, राज्यमंत्री श्री पटेल मुख्य अतिथि, विधायक श्री मलैया करेंगे अध्यक्षता
दमोह : विक्रमोत्सव 2026 के अंतर्गत भारत के पारंपरिक नववर्ष विक्रम संवत् , गुड़ी पड़वा के अवसर पर 19 मार्च 2026 को प्रातः 10 बजे प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, दमोह में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में पशुपालन एवं डेयरी विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता दमोह विधायक जयंत मलैया करेंगे।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि दमोह सांसद राहुल सिंह, पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया, हटा विधायक उमादेवी खटीक, जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल, उपाध्यक्ष डॉ. मंजू धर्मेन्द्र कटारे एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।कार्यक्रम के अंतर्गत सम्राट विक्रमादित्य के जीवन पर आधारित नाट्य प्रस्तुति का मंचन भी किया जाएगा, जिससे उपस्थित जनों को भारतीय संस्कृति एवं इतिहास की गौरवशाली परंपराओं से परिचित कराया जाएगा।

