Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
मध्य प्रदेश
Trending

कलेक्टर अनिल राठौर की अध्यक्षता में संपन्न हुई शांति समिति की बैठक  संबंधित विभागो को समय-सीमा में निर्देशानुसार कार्य पूर्ण करने के दिए गये निर्देश शांति समिति के सदस्यो ने दी जिलेवासियो को आगामी पार्वो की शुभकामनाऍ

कलेक्टर अनिल राठौर की अध्यक्षता में संपन्न हुई शांति समिति की बैठक  संबंधित विभागो को समय-सीमा में निर्देशानुसार कार्य पूर्ण करने के दिए गये निर्देश शांति समिति के सदस्यो ने दी जिलेवासियो को आगामी पार्वो की शुभकामनाऍ

दमोह :  जिले में आगामी पर्व चैत्र नवरात्रि, गुडी पड़वा, झूलेलाल जयंती, ईद-उल-फितर, रामनवमी, ज्वारे विसर्जन, महावीर जयंती, हनुमान जयंती, अंबेडकर जयंती, बैसाखी, गुड फ्राइडे, परशुराम जयंती आदि पर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में विस्तार से चर्चा की गई। त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाये जायेगे, इस दौरान पेयजल, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था सहित मूलभूत सुविधाऍ समय पर सुदृढ़ रूप से सुनिश्‍चित करने के निर्देश संबंधित विभागो के अधिकारियों को दिए गए। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर अनिल राठौर ने की, जिसमें समिति के सदस्यों द्वारा कई महत्वपूर्ण सुझाव रखे गए।

        कलेक्टर श्री राठौर ने कहा, प्राप्त सुझावों को शामिल करते हुए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी, ताकि सभी त्योहार आपसी भाईचारे और समन्वय के साथ मनाए। उन्होने कहा कई मुद्दे आपस में जुड़े होते हैं, इसलिए उनका समय रहते समाधान करना आवश्यक है, जिससे त्योहारों के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।

        कलेक्टर श्री राठौर ने बताया बैठक में मुख्य रूप से साफ-सफाई और सड़कों के दुरुस्तीकरण से जुड़े मुद्दे सामने आए। उन्होने स्पष्ट निर्देश दिए कि नगरपालिका इन समस्याओं का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करे।

           उन्होने बताया कुछ स्थानों पर बिजली के तार नीचे लटकने की समस्या पर भी चर्चा हुई। इस पर उन्होने बिजली विभाग को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाएं नियमों के अनुरूप दुरुस्त की जाएं।

         कलेक्टर श्री राठौर ने कहा कि जिले में पूर्व में भी सभी त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुए हैं, जो यहां की सामाजिक एकता को दर्शाता है। उन्होने सभी नागरिकों से अपील की कि वे आपसी भाईचारे के साथ मिल-जुलकर त्योहार मनाएं। शांति समिति के सदस्यो ने दी जिलेवासियो को आगामी पार्वो की शुभकामनाऍ।

          कलेक्टर श्री राठौर ने जिलेवासियों को आगामी त्योहारों की अग्रिम बधाई देते हुए कहा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जायेगी। बैठक में शांति समिति के सम्मानीय सदस्यो के साथ ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ ही संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!