आगामी पर्व होलिका दहन, धुलेंडी (होली) एवं रंग पंचमी पर्व मनाए जाने जिला प्रशासन पूर्व वर्षों कीभांति सुचारू एवं व्यवस्थित संचालन हेतु तत्पर – कलेकटर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री कोचर जिला शांति समिति की बैठक में जिला मजिस्ट्रेट ने दिये दिशा निर्देश 02 मार्च सोमवार को होलिका दहन 08 मार्च रविवार को रंगपंचमी मनाई जायेगी
जिला मजिस्ट्रेट ने दिये दिशा निर्देश
दमोह : आगामी पर्व होलिका दहन, धुलेंडी (होली) एवं रंग पंचमी पर्व मनाए जाने संबंधी शांति समिति की बैठक कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार कोचर की अध्यक्षता कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में में संपन्न हुई। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत कुमार भदौरिया, शांति समिति सदस्यगण, जिले के गणमान्य नागरिकगण एवं अधिकारीगण उपस्थित थे। जिला मजिस्ट्रेट श्री कोचर ने उक्त पर्वों को शांति/सद्भावना से मनाए जाने एवं संबंधित विभागों से व्यवस्थाएं बनाए रखने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा पर्वों को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन पूर्व वर्षों की भांति सुचारू एवं व्यवस्थित संचालन हेतु तत्पर है, जिसमें समिति सदस्यों का पूर्ण सहयोग अपेक्षित है।आगामी पर्व के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों की तिथि आयोजकों, सदस्यों से प्राप्त कर कार्यक्रमों का निर्धारण किया गया। बैठक मे समिति सदस्यों ने बताया 02 मार्च सोमवार को होलिका दहन तथा 08 मार्च रविवार को रंगपंचमी मनाई जायेगी। जिला मजिस्ट्रेट श्री कोचर ने समिति सदस्यों के साथ आगामी पर्वों के संबंध में विस्तृत चर्चा संबंधित विभागों को निर्देशित किया होली के दौरान मंदिरों में कार्यक्रम होते हैं तथा महिलाओं की भी बड़ी संख्या में उपस्थिति रहती है, ऐसे स्थलों पर पर्याप्त पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। पर्व अवधि में अवैध शराब की बिक्री से कानून व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका पर आबकारी एवं पुलिस विभाग संयुक्त रूप से कार्रवाई कर अवैध शराब के विक्रय पर पूर्णतः रोक लगाने के निर्देश दिए । जिला मजिस्ट्रेट श्री कोचर ने कहा राजनगर तालाब पर पिकनिक मनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती वहां पुलिस/होमगार्ड की आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था/निगरानी रखने हेतु निर्देश दिये गये। जिला मजिस्ट्रेट श्री कोचर ने डीजे एवं ध्वनि विस्तारक यंत्र के संबंध में स्पष्ट निर्देश दिए गए कि कोलाहल नियंत्रण अधिनियम का पालन करते हुए निर्धारित समय सीमा के बाद डीजे एवं ध्वनि विस्तारक यंत्र बंद कराए जाएं तथा विद्यार्थियों की परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए ध्वनि की तीव्रता नियंत्रित रखी जाए। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि निर्धारित समय के पश्चात कहीं भी डीजे संचालित पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी तथा शांति समिति के सदस्य भी प्रशासन के साथ सहयोग करेंगे। होली एवं रंग पंचमी के दौरान मस्जिदों में भीड़ की संभावना को देखते हुए सभी मस्जिदों में पुलिस व्यवस्था रखने आवश्यकतानुसार पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए गए। घंटाघर से विंदन तिराहा तथा टंडन बिल्डिंग से विंदन चौराहा तक ट्रैफिक समस्या की जानकारी बैठक में दी गई। इस पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं यातायात पुलिस को क्षेत्र का निरीक्षण कर रूट प्लान तैयार करने तथा यातायात व्यवस्था सुधारने हेतु निर्देशित किया । बैठक में दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी बैठाने एवं तेज गति से वाहन चलाने पर पुलिस विभाग को विशेष अभियान चलाकर ओवरलोडिंग एवं तेज गति पर नियंत्रण रखने के निर्देश दिए। चूंकि रमजान माह चल रहा है, दुर्घटना की संभावना को देखते हुए यातायात पुलिस को आवश्यक कार्रवाई कर यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के निर्देश दिए। पर्व अवधि में धार्मिक स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखने हेतु कचरा पात्र रखने एवं नियमित साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने नगर पालिका को आवश्यक निर्देश दिये। जिला मजिस्ट्रेट श्री कोचर ने कहा 2 मार्च तक उमा मिस्त्री की तलैया में जैन समाज द्वारा आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने संबंधित विभागों को आवश्यक व्यवस्थाएं करने निर्देशित किया । उन्होंने निर्देशित किया थाना स्तर पर सभी होलिका दहन समितियों की सूची, पदाधिकारियों के नाम एवं संपर्क नंबर तैयार कर उनके साथ बैठक आयोजित की जाए तथा डीजे एवं कानून व्यवस्था संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जायें, ताकि पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
जिला मजिस्ट्रेट श्री कोचर ने जुझार घाट, राजनगर तालाब, नरसिंहगढ़ तालाब (मझार के पास), सीतानगर डेम, सतधारू डेम पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने पुलिस बल एवं एसडीआरएफ टीम तैनात करने निर्देश दिये।
बैठक में जिला मजिस्ट्रेट श्री कोचर ने पुलिस विभाग को कानून एवं शांति व्यवस्था के तहत अवैध गतिविधियों की रोकथाम, महिला सुरक्षा एवं कानूनी कार्रवाई, होलिका दहन स्थल निर्धारण एवं निगरानी, ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण, यातायात एवं डायवर्जन प्रबंधन, पुलिस नियंत्रण कक्ष एवं इमरजेंसी रिस्पांस, साइबर क्राइम एवं सोशल मीडिया मॉनिटरिंग, नशे एवं अवैध शराब की रोकथाम, धार्मिक स्थलों की सुरक्षा करने निर्देश दिये। उन्होंने राजस्व विभाग को निर्देश दिये सभी अनुविभागीय दण्डाधिकारी, तहसीलदार एवं राजस्व अधिकारी अपने अनुविभाग सीमा अंतर्गत सतत् निगरानी रखते हुये कानून व्यवस्था सुनिश्चित करेंगें। स्वास्थ्य विभाग आपातकालीन चिकित्सा सेवाएँ एवं एंबुलेंस व्यवस्था, प्राथमिक उपचार एवं चिकित्सा कर्मियों की तैनाती, खाद्य सुरक्षा, जनस्वास्थ्य एवं मिलावट रोकथाम सुनिश्चित करेंगी। नगर पालिका एवं पंचायतें होलिका दहन स्थलों की स्वच्छता एवं व्यवस्था, पेयजल एवं अग्निशमन प्रबंधन के तहत पर्वो पर 02 फायर ब्रिगेड पुलिस कंट्रोल रूम में मय टीम के साथ रखना सुनिश्चित किया जाए ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध हो। उन्होंने विद्युत व्यवस्था, सफाई अभियान एवं कचरा निस्तारण, जनजागरूकता अभियान एवं नियमों का पालन करने निर्देशित किया।
उन्होंने आबकारी विभाग अवैध शराब बिक्री एवं उत्पादन की रोकथाम करने, होमगार्ड विभाग जुझार घाट, राजनगर तालाब, नरसिंहगढ़ तालाब (मझार के पास), सीतानगर डेम, सतधारू डेम, अन्य नदियों एवं अन्य पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से आपदा प्रबंधन की टीम मय गोताखोरों, नाव, ट्यूब, सर्च लाइट, लाइफ जैकेट, तैराकी उपकरण सहित तैनाती के निर्देश दिये।
विद्युत विभाग निर्बाध विद्युत आपूर्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था, निरंतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित, खराब एवं झूलते हुए तारों की मरम्मत, विद्युत पोल एवं ट्रांसफार्मर की सुरक्षा, आपातकालीन सेवाओं के लिए विशेष दल तैनात करना, प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाना तथा विद्युत दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु जनजागरूकता अभियान, अस्थायी विद्युत फिटिंग एवं सुरक्षा प्रबंधन पर भी चर्चा की गई। उन्होंने कहा दिये गये निर्देशों का पालन समयबद्ध और व्यवस्थित रूप से किया जाये।
—000—




