मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजनांतर्गत ट्रेन अयोध्या तीर्थ यात्रा के लिये 16 मार्च 2026 को जाना प्रस्तावित आवेदन 02 मार्च 2026 तक आवश्यक दस्तावेजों सहित जमा किये जायें
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजनांतर्गत 16 मार्च 2026 को ट्रेन अयोध्या तीर्थ यात्रा के लिये जाना प्रस्तावित है। जो आवेदक (म.प्र. के वरिष्ठजन जिनकी आयु 60 वर्ष या अधिक आयु के व्यक्ति, महिलाओं के मामले में 02 वर्ष की छूट, जो आयकर दाता नहीं है) जो अयोध्या की तीर्थ यात्रा के लिये जाना चाहते हैं, वे आवेदक अपने आवेदन पत्र अपने निकटतम स्थानीय निकाय (नगर पालिका/ नगर परिषद/ जनपद कार्यालय में ) अयोध्या तीर्थ यात्रा के लिये 02 मार्च 2026 तक आवश्यक दस्तावेजों सहित जमा कर सकते हैं।
कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने यात्रियों से अपेक्षा की है कि वे मौसम के अनुरूप वस्त्र, व्यक्तिगत उपयोग की सामग्री यथा कंबल, चादर, तौलिया, साबुन, कंधा, आवश्यक दवाईयां, दाढ़ी बनाने का सामान आदि साथ में रखें। तीर्थ यात्रियों को अपने साथ मूल आधार कार्ड, वोटर आईडी, समग्र आईडी प्रमाण पत्र रखना अनिवार्य है, समय अवधि के पश्चात आवेदन पत्र जमा नहीं किये जायेंगे।



