E-Paperमध्य प्रदेश
Trending
खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा बांदकपुर में महाशिवरात्रि पर्व पर वितरित किए जा रहे भोजन की गई गुणवत्ता जांच श्री देव जागेश्वरनाथ मंदिर प्रबंधन समिति बांदकपुर द्वारा तैयार किए जा रहे भोजन की परखी गई शुद्धता बांदकपुर एवं ग्राम सलैया में भोजन निर्माण एवं वितरण स्थल का किया गया निरीक्षण श्रद्धालुओं एवं कार्यरत कर्मचारियों को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के दिए गए
कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के निर्देशों के तहत् खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा जांच दल द्वारा बांदकपुर में महाशिवरात्रि पर्व में श्रद्धालुओं एवं कार्यरत स्टाफ को वितरित किए जा रहे भोजन की जांच की गई।
बांदकपुर में श्री देव जागेश्वरनाथ मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा श्रद्धालुओं कावड़ियों एवं कार्यरत स्टाफ को निःशुल्क भोजन वितरण की व्यवस्था की गई। बांदकपुर में श्री देव जागेश्वरनाथ मंदिर प्रबंधन समिति के भोजन निर्माण स्थल, भंडारण कक्ष का निरीक्षण किया गया। भोजन निर्माण में इस्तेमाल किए जा रहे कच्चे खाद्य सामग्री आटा, खाद्य तेल, मठा, मसाले, दालें,चा वल एवं सब्जियों आदि की गुणवत्ता परखी गई। इसी तरह ग्राम सलैया में श्री देव जागेश्वरनाथ मंदिर



