Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
मध्य प्रदेश
Trending

आजाद अध्यापक शिक्षक संघ द्वारा विशाल रैली एवं ज्ञापन

आजाद अध्यापक शिक्षक संघ द्वारा विशाल रैली एवं ज्ञापन

दमोह। आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के माध्यम से आज 8 फरवरी को मध्य प्रदेश के प्रत्येक जिलों में एक साथ माननीय मुख्यमंत्री महोदय के नाम ज्ञापन माननीय जिला कलेक्टर महोदय जी को दिए जा रहे हैं इसी श्रृंखला में दमोह में भी संगठन के द्वारा ज्ञापन दिया गया ज्ञापन के पूर्व जिले के प्रत्येक विकास खंडों से सैकड़ो अध्यापक शिक्षक साथी एवं महिला शिक्षक साथी जिला कलेक्ट्रेट के बाहर एकत्रित हुए उपस्थित साथियों के द्वारा अपनी अपनी लंबित मांगों के संदर्भ में उद्बोधन दिए गए एवं एक विशाल रैली निकाल कर  मध्य प्रदेश सरकार से निवेदन किया गया की यशाशीघ्र हमारी सभी मांगे यदि पूर्ण नहीं होती है तो आगामी समय में तालाबंदी हड़ताल की जाएगी जिसकी समस्त जिम्मेदारी मध्य प्रदेश सरकार शासन प्रशासन की होगी कार्यक्रम के दौरान अध्यापकों ने एक साथ मोबाइल निकाल कर ई अटेंडेंस ऐप डिलीट किया और कल से अटेंडेंस न लगाने की सामूहिक शपथ ली और जिले के प्रत्येक अध्यापक साथियों से निवेदन किया कि कोई भी साथी अटेंडेंस नहीं लगाएगा तभी हमारी जीत होगी ज्ञापन में निम्न मांगों को रखा गया। अध्यापक शिक्षक संवर्ग को प्रथम नियुक्ति दिनांक से सेवा अवधि की गणना करते हुए पुरानी पेंशन ग्रेच्युटी एवं अवकाशों का नगरीकरण का लाभ दिया जाए एवं क्रमन्नति और समयमान वेतनमान दिया जाए। अध्यापक संवर्गों को केंद्रीय कर्मचारियों की भांति 1 जनवरी 2026 से आठवें वेतनमान का लाभ दिया जाए। अध्यापक संवर्ग के लिए लागू की गई दोषपूर्ण अटेंडेंस व्यवस्था बंद की जाए अन्यथा यह व्यवस्था स्कूल शिक्षा विभाग एवं जनजातीय कार्य विभाग के समस्त कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर भी लागू की जाए। हमारे संपर्क के दिवंगत अध्यापक साथियों के आश्रित परिवार के सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की जाए। सितंबर 2022 की हड़ताल अवधि में रोकी गई वेतन का भुगतान तुरंत किया जाए। तीन संतान वाले कर्मचारियों को प्रशासनिक कार्रवाई से मुक्त किया जाए एवं संवर्ग को कैशलेस मेडिकल क्लैंप की सुविधा दी जाए। विगत वर्षों में अध्यापक संवर्ग से सेवा निवृत होने वाले शिक्षकों की सेवा अवधि की गणना प्रथम नियुक्ति दिनांक से करके ग्रेच्युटी का भुगतान किया जाए। हमारे संवर्ग  की सेवा निवृत्ति आयु 65 वर्ष की जाए एवं अन्य वरिष्ठ कार्यालय की तरह स्कूलों में भी शनिवार का अवकाश दिया जाए इसके अतिरिक्त हमारे संवर्ग की अन्य सभी लंबित मांगे यथाशीघ्र पुरी की जाए। ज्ञापन के कार्यक्रम में संवर्ग के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र यादव जिला अध्यक्ष मुकेश सराफ  जिला उपाध्यक्ष सुनील सोनी जिला कार्यकारी अध्यक्ष अभय भट्ट महेंद्र दीक्षित ताहिर खान सुरेंद्र चौबे ब्लॉक अध्यक्ष उमेश तिवारी रोहिणी प्रसाद  दिलीप द्विवेदी बहादुर सिंह मातृशक्ति के रूप में श्रीमती रीता मारिया शीला पटेल पूजा असाटी रश्मि ठाकुर मनीषा प्यासी वंदना जैन गायत्री तंतवाय अर्चना मुड़ा संध्या तंतवाय नीलू श्रीवास्तव मांडवी चौबे सपना जैन अदिति लाल सहित अनेक महिला शिक्षिकाएं उपस्थिति रही कार्यक्रम में सभी से आग्रह किया गया यदि शासन प्रशासन शीघ्र हमारी मांगे पूर्ण नहीं करता है तो 12 अप्रैल को भोपाल में प्रदेश स्तरीय विशाल प्रदर्शन किया जाएगा जिसमें मध्य प्रदेश के लाखों शिक्षक साथी एकत्रित होंगे।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!