मध्य प्रदेश
Trending

सत्य स्वाभिमान सनातन यात्रा में की पदयात्रा

सत्य स्वाभिमान सनातन यात्रा में की पदयात्रा

दमोह। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा की जा रही उज्जैन महाकाल से अयोध्या तक निकाली जा रही सत्य स्वाभिमान सनातन यात्रा जिसमें राजनैतिक, गैर राजनीतिक सैकड़ों कार्यकर्ताओं महिलाओं की भागेदारी हो रही है इसी तारतम्य में हटा विधानसभा से पूर्व शासकीय अधिवक्ता के.के. वर्मा ने अपने साथियों के साथ यात्रा प्रारंभ में ही  उज्जैन से तराना तक पदयात्रा कर धर्म लाभ लिया। पदयात्रा में चलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने उनसे कहा कि यह यात्रा उनकी पूरी तरह से गैर राजनैतिक है लोगों में सामाजिक सौहार्द बना रहे। आज जब कुछ राजनैतिक दल निजी स्वार्थ के चलते देश में अराजकता फैला रहे है। चंहुओर भ्रष्टाचार चरम पर है लोगों में भाईचारा बन रहे है उसी के लिए यह यात्रा है इस अवसर पर उनके साथ देवेन्द्र राय, नानाजी देशमुख, अमर राजपूत ने भी पदयात्रा की।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!