Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

फायर सेफ्टी ‘’वीक’’ प्रशिक्षण एवं चित्रकला से फैलाया जागरूकता संदेश

 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर. के अठया ने बताया कि स्वास्थ्य संस्थानों में अग्नि सुरक्षा के प्रति कर्मचारियों को जागरूक करने एवं किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं सुरक्षित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आवश्यक प्रशिक्षण एवं विशेष जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही है।

             इसी क्रम में जिला चिकित्सालय दमोह में सिविल सर्जन डॉक्टर प्रहलाद पटेल के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य कर्मियों को अग्नि सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान आग लगने की स्थिति में बचाव, सतर्कता एवं प्राथमिक प्रतिक्रिया संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। साथ ही स्वास्थ्य संस्था में फायर सेफ्टी के उपयोग को बढ़ावा देने हेतु चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

             प्रशिक्षण दौरान डॉ अमित प्रकाश जैन ने स्वास्थ्य कर्मियों ,नर्सिंग सेवा से जुड़े कर्मचारियों को FIRESAFE, PASS तकनीक के माध्यम से अग्निशमन यंत्रों के सरल एवं  प्रभावी उपयोग की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में घबराने के बजाय सजगता एवं सही तकनीक का उपयोग कर अग्नि पर प्रारंभिक स्तर पर नियंत्रण पाया जा सकता है।

            उन्होंने PASS तकनीक पर जानकारी देते हुए बताया कि P (PULL) पिन को खींचे। A (AIM) आग के आधार पर निशाना लगाएं। S (SQUEEZE) हैंडल दबाए। S (SWEEP) एक ओर से दूसरी ओर घुमाते हुए छिड़काव करें। इस दौरान डॉक्टर मनीष संगतानी एवं सहायक जिला अस्पताल सहायक प्रबंधक सुरेंद्र विक्रम विशेष रूप से मौजूद रहे ।

बच्चों ने चित्रों में उकेरे फायर सेफ्टी के उपाय

 जिला चिकित्सालय में‌आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में वोकेशनल प्रशिक्षु विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक सहभागिता की। बच्चों द्वारा फायर सेफ एवं पास तकनीक से आग पर नियंत्रण एवं सुरक्षा उपायों को बेहद आकर्षक ढंग से चित्रण कर प्रदर्शित किया गया।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!