मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 30 अक्टूबर को पटेरा विकासखंड की ग्राम पंचायत कुम्हारी में लगेगा शिविर 27 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों को मिलेगा शासन की योजनाओं का लाभ, जनसमस्याओं के निराकरण पर रहेगा फोकस
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 30 अक्टूबर को पटेरा विकासखंड की ग्राम पंचायत कुम्हारी में लगेगा शिविर 27 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों को मिलेगा शासन की योजनाओं का लाभ, जनसमस्याओं के निराकरण पर रहेगा फोकस
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 के अंतर्गत आगामी शुक्रवार 30 अक्टूबर 2026 को दमोह जिले के पटेरा विकासखंड की ग्राम पंचायत कुम्हारी में जन विश्वास शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में सम्मिलित क्षेत्र की 27 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने, पात्र हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने तथा विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं के निराकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
अभियान का उद्देश्य शासन और आमजन के बीच विश्वास को मजबूत करना, शासकीय योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना तथा ग्रामीणों को शासकीय सेवाएं सहज, सरल एवं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराना है। शिविर के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित विकास कार्यों एवं शासकीय योजनाओं की जमीनी स्थिति पर भी ध्यान दिया जाएगा।
इन 27 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण होंगे शामिल
पटेरा जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत कुम्हारी में आयोजित होने वाले शिविर में
बेलखेड़ी, वमनी, बर्रट, बिलंगुवा, देवरीरतन, धनगुवां, गाड़ाघाट, हिनौती, इमलिया, जमुनिया, खमरिया, कुलुवा, कुम्हारी, मझगुवांहसराज, मझौली, पटनाकुम्हारी, पटेरिया, सगोनी, सलैया, मुआरी, नयागांव, रमगढा, सिंगपुर, कोटा, राजाबंदी, लुहारी एवं शिकरपुरा ग्राम पंचायतें सम्मिलित रहेंगी।
पात्र हितग्राहियों तक लाभ पहुंचाना प्राथमिकता
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत आयोजित शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान, पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने तथा शासकीय सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर रहेगा। अभियान के माध्यम से प्रशासन का प्रयास है कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे और ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।


