E-Paperमध्य प्रदेश

03 अक्टूबर को विकासखंड और 04 अक्टूबर को नगरीय क्षेत्रों में लगेगा ‘सेवा सेतु अभियान’ शिविर ‘सरकार आपके द्वार’ गाँव और वार्ड स्तर पर नागरिकों को मिलेंगी लोक सेवाएँ सेवा सेतु अभियान के तहत मौके पर मिलेगा योजनाओं का लाभ ‘सेवा संकल्प अभियान’ का महत्वपूर्ण घटक है ‘सेवा सेतु अभियान’ कृषकों, श्रमिकों, महिलाओं एवं कमजोर वर्गों को मौके पर मिलेगा योजनाओं का लाभ

राज्य शासन द्वारा नागरिकों को पारदर्शी, संवेदनशील, उत्तरदायी एवं समयबद्ध लोक सेवाएँ सीधे उनके गाँव एवं वार्ड स्तर पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रदेशव्यापी ‘सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के तहत 03 अक्टूबर 2026, शनिवार को विकासखंड स्तर पर तथा 04 अक्टूबर 2026, रविवार को नगरीय क्षेत्रों में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।

            शिविरों का आयोजन प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में जिले के सभी विकासखंडों में तथा नगरीय क्षेत्रों में, नगर पालिका एवं नगर परिषद स्तर पर शिविर आयोजित होंगे।

            यह अभियान प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान’ का महत्वपूर्ण घटक है। अभियान के माध्यम से केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप एवं हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ पात्र नागरिकों को मौके पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

            अभियान में विशेष रूप से कृषकों, ग्रामीणजनों, श्रमिकों, महिलाओं, वंचित एवं कमजोर वर्गों को योजनाओं एवं लोक सेवाओं का लाभ दिलाने पर जोर रहेगा। साथ ही नागरिकों की समस्याओं एवं आवेदनों का मौके पर निराकरण तथा आवश्यक सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

            ‘सेवा सेतु अभियान’ को ‘जन-विश्वास अभियान’ से भी संबद्ध किया गया है, जिसका उद्देश्य सुशासन, पारदर्शिता एवं प्रशासनिक जवाबदेही के माध्यम से शासन और जनता के बीच विश्वास का मजबूत सेतु स्थापित करना है।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!