अभियान का उद्देश्य विभिन्न वर्गों की सहभागिता के माध्यम से सेवा गतिविधियों को व्यापक स्तर पर संचालित करना और जनभागीदारी को बढ़ावा देना- प्रभारी मंत्री श्री परमार सेवा ही संकल्प यात्रा का उद्देश्य सेवा कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना – राज्यमंत्री श्री पटेल अभियान का उद्देश्य 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाना- सांसद श्री लोधी अभियान के दौरान हितग्राहियों से सीधे संवाद कर शासन की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन एवं उन्हें मिल रहे लाभों की जानकारी ली गई- विधायक श्रीमति खटीक मध्य प्रदेश के 52 जिलों में होंगे विभिन्न सेवा एवं जनसरोकार से जुड़े कार्यक्रम प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने बड़नगर से वाराणसी जाने वाले दल के सदस्यो से व्ही.सी के माध्यम से किया संवाद प्रभारी मंत्री, राज्यमंत्री श्री पटेल सहित सांसद, विधायक भी हुए शामिल

देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान आयोजित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत विभिन्न जिलों में सेवा, जनसरोकार और सामाजिक सहभागिता से जुड़े अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के तहत विद्यार्थियों, युवाओं और किसानों सहित विभिन्न वर्गों के बीच कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है। इसके साथ ही वाराणसी से वडनगर और वडनगर से वाराणसी तक यात्राओं के माध्यम से देश के विभिन्न क्षेत्रों को अभियान से जोड़ने की योजना है, इस आशय के विचार उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री एवं दमोह जिले के प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार ने हटा में “प्रधानमंत्री जी के सेवा संकल्प अभियान” यात्रा के वीडियो कॉन्फ्रेसिंग कार्यक्रम के उपरांत मीडिया से चर्चा के दौरान व्यक्त किए।
मंत्री श्री परमार ने कहा मध्य प्रदेश में 55 में से 52 जिलों को अभियान के अंतर्गत कवर किया जा रहा है। इन जिलों में स्थानीय स्तर पर अलग-अलग सेवा गतिविधियां आयोजित होंगी। इनमें वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान तथा अन्य जनसेवा एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम प्रमुख रूप से शामिल हैं। अभियान का उद्देश्य विभिन्न वर्गों की सहभागिता के माध्यम से सेवा गतिविधियों को व्यापक स्तर पर संचालित करना और जनभागीदारी को बढ़ावा देना है।
प्रदेश के आनंद विभाग राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार लखन पटेल ने कहा वडनगर से बनारस और बनारस से वडनगर तक विभिन्न मार्गों से देशभर में 25 यात्राएं संचालित हो रही हैं। उन्होने कहा मध्यप्रदेश इन यात्राओं का महत्वपूर्ण केंद्र है। प्रदेश के 55 जिलों में से लगभग 52 जिलों से होकर सेवा ही संकल्प यात्रा गुजरेगी। यात्रा का उद्देश्य सेवा कार्यों के माध्यम से आमजन तक सेवा का संदेश पहुंचाना तथा निर्धारित सेवा गतिविधियों को प्रभावी रूप से संचालित करना है।
उन्होंने कहा सेवा ही संकल्प अभियान के अंतर्गत 25 सेवा कार्यों तथा 14 अलग-अलग कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों तक सेवा का संदेश पहुंचाया जा रहा है। पूरे माह विभिन्न सेवा गतिविधियों के आयोजन पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा आज सेवा ही संकल्प यात्रा की दोनों यात्राएं उनकी विधानसभा क्षेत्र से होकर गुजर रही हैं। एक यात्रा फतेहपुर होकर तथा दूसरी मगरोन, फुटेरा होते हुए केरबना पहुंचेगी। इसके बाद यात्रा बंडा विधानसभा क्षेत्र से जुड़ेगी। वहीं दूसरी यात्रा छतरपुर जिले की बड़ा मलहरा विधानसभा क्षेत्र की ओर जाएगी, जहां सार्थपुर से आगे चाचई सेमरा क्षेत्र में स्थानीय लोगों द्वारा यात्रा का स्वागत किया जाएगा। इसके पश्चात यात्रा बंडा विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करेगी।
सांसद राहुल सिंह लोधी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में निरंतर 25 वर्षों की सेवा पूरी होने के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा अभियान के तहत वडनगर से वाराणसी तक 500 बाइक के माध्यम से सेवा यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा के दौरान स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, नागरिक सम्मान और हितग्राहियों से संवाद जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
सांसद श्री लोधी ने कहा सेवा यात्रा का पड़ाव हटा विधानसभा क्षेत्र में रहा। इसके बाद यात्रा बंडा, रहली और देवरी सहित सागर लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचेगी। सांसद ने कहा अभियान का उद्देश्य 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाना है।
हटा विधायक उमा देवी खटीक ने कहा संकल्प अभियान के तहत बड़नगर से बनारस तक की यात्रा एवं अन्य यात्रा सेवा के माध्यम से अभियान का दल हटा विधानसभा क्षेत्र में पहुंचा। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र में वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान सहित विभिन्न जनहितकारी गतिविधियों का आयोजन किया गया।
उन्होने कहा अभियान के दौरान हितग्राहियों से सीधे संवाद कर शासन की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन एवं उन्हें मिल रहे लाभों की जानकारी ली गई। हितग्राहियों से योजनाओं की स्थिति, सुविधाओं और व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की गई।
चंदौली उत्तरप्रदेश के रहने वाले आशुतोष तिवारी ने कहा आज अभियाना का आठवॉ दिन है, अभियना का मुख्य लक्ष्य है लोगो से जुडना, संवाद करना व गॉव की संस्कृति को जानना और पहचानना है, यह यात्रा 7 अक्टूबर को गुजरात के बड़नगर पहुचेगी। इस अभियान में हम 10 नदियो का जल लेकर जा रहे और एक यात्रा बड़नगर से काशी आयेगी।

