Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
मध्य प्रदेश
Trending

आज 17 सितम्बर 2026 को हितग्राही परिवारों के घर पर एवं चिन्हित स्थलों पर दीप प्रज्जवलन कर विकसित भारत का संकल्प लिया जायेगा-कलेक्टर श्री यादव जिले में 6 लाख से अधिक दीप प्रज्जवलित किये जायेंगे

आज 17 सितम्बर 2026 को हितग्राही परिवारों के घर पर एवं चिन्हित स्थलों पर दीप प्रज्जवलन कर विकसित भारत का संकल्प लिया जायेगा-कलेक्टर श्री यादव जिले में 6 लाख से अधिक दीप प्रज्जवलित किये जायेंगे

  जिले में सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत आज 17 सितम्बर 2026 को हितग्राही परिवारों के घर पर एवं चिन्हित स्थलों पर दीप प्रज्जवलन कर विकसित भारत का संकल्प लिया जायेगा।

            कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने बताया आर्शीवाद का दिया के तहत नगर पालिका दमोह कीर्ति स्तंभ से घंटाघर तक 10,000 दीप प्रज्वलन, प्रधानमंत्री आवास समन्ना बाईपास 500 दीप प्रज्जवलन, नगर परिषद पथरिया वार्ड क्रमांक 7 में स्थित बड़े तालाब घाट पर शिव मंदिर प्रांगण में 5000 दीप प्रज्जवलन, नगर परिषद पटेरा पंचमुखी हनुमान मंदिर 5000 दीप प्रज्वलन, नगर परिषद हटा नगर पालिका परिषद के सामने 5000 दीप प्रज्वलन, नगर परिषद हिंडोरिया थाना परिसर के सामने 5000 दीप प्रज्वलन, नगर परिषद तेंदूखेड़ा 5000 दीप प्रज्जवलन, जबेरा सिद्धेश्वर महादेव मंदिर 500 दीप प्रज्जवलन, बटियागढ़ शिव मंदिर 500 दीप प्रज्वलन, श्री जागेश्वर धाम बांदकपुर 1000 दीप प्रज्वलन एवं जटाशंकर धाम दमोह 500 दीप प्रज्जवलित किये जायेंगे।

            कलेक्टर श्री यादव ने कहा प्रत्येक ग्राम पंचायत में न्यूनतम 500 दीपक प्रत्येक नगर पालिका वार्ड में 500 दीपक नगर परिषद वार्ड में न्यूनतम 250 दीपक प्रज्वलित किए जाएंगे।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!