E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

पूर्व विधायक अजय टंडन का मनाया जन्मदिवस

दमोह। जन्माष्टमी के पावन पर्व पर पूर्व विधायक अजय टंडन का जन्मदिवस जिले के कांग्रेसजनों उनके शुभचिंतकों एवं नगर के समस्त पार्षदों द्वारा सर्वप्रथम वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों का आशीर्वाद लेकर केक काटकर मनाया गया। उसके बाद जबलपुर नाका स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय जिले के परिवहन प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रजु यशोधरन द्वारा कार्यालय में ही सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया तत्पश्चात् जिले की चारों विधानसभाओं से आये कांग्रेस पदाधिकारियों की मौजूदगी में भव्य आयोजन कर उनका जन्मदिवस मनाया गया इस अवसर पर पूर्व विधायक अजय टंडन ने कहा कि उनका सौभाग्य है कि आज उनका जन्मदिवस जन्माष्टमी के दिन पर आया और जितना अपार स्नेह मुझे मिला है उसका में ऋणी हूॅ जिला कांग्रेस अध्यक्ष मानक पटेल ने कहा कि समस्त कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने जो प्रेम स्नेह हमारे वरिष्ठ मुखिया को दिया है सम्मान दिया है उससे वह अभिभूत है। इस अवसर पर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष रतनचंद जैन, लक्ष्मण सींेग, वीरेंद्र दबे, नितिन मिश्रा, परम यादव, प्रदीप पटेल, तिलक सींग, रोहन पाठक, वीरेन्द्र राजपूत, सुषमा विक्रम सींग, कमला निषाद, अनिल जैन सहित जिले के कर्मचारी संघ पेंशनर संघ एवं नगर के पार्षदों ने फूल मालाएं पहनाकर बधाई दी है।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!