पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त
पंचायत उप-निर्वाचन 2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रताप नारायण यादव ने जिले के विभिन्न विकासखण्डों में रिटर्निंग ऑफिसर एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किए हैं।
यह नियुक्ति मध्यप्रदेश पंचायत निर्वाचन अधिनियम, 1995 तथा मध्यप्रदेश पंचायत निर्वाचन नियम, 1995 के प्रावधानों के तहत की गई है। जारी आदेश के अनुसार संबंधित अधिकारियों को पंचायत उप-निर्वाचन से संबंधित निर्वाचन प्रक्रिया का दायित्व सौंपा गया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
इन विकासखण्डों में अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
जारी आदेश के अनुसार विकासखण्ड दमोह में 11 पंचायत पदों के लिए तहसीलदार दमयंतीनगर दमोह रॉबिन जैन को रिटर्निंग ऑफिसर तथा नायब तहसीलदार दमोह रघुनंदन चतुर्वेदी को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है, इसी प्रकार विकासखण्ड पथरिया में 3 पंचायत पदों के लिए तहसीलदार पथरिया दीपा चतुर्वेदी को रिटर्निंग ऑफिसर तथा नायब तहसीलदार पथरिया वृन्देश पाण्डेय को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया है।
विकासखण्ड जबेरा में 4 पंचायत पदों के लिए प्रभारी तहसीलदार जबेरा आशुतोष गुप्ता रिटर्निंग ऑफिसर एवं नायब तहसीलदार जबेरा राजेश साहू सहायक रिटर्निंग ऑफिसर होंगे। इसी प्रकार विकासखण्ड तेंदूखेड़ा में 3 पंचायत पदों के लिए तहसीलदार विवेक व्यास को रिटर्निंग ऑफिसर तथा नायब तहसीलदार चंद्रशेखर शिल्पी को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है।
विकासखण्ड हटा में 3 पंचायत पदों के लिए तहसीलदार आलोक जैन रिटर्निंग ऑफिसर एवं नायब तहसीलदार शिवराम चढ़ार सहायक रिटर्निंग ऑफिसर रहेंगे। इसी प्रकार विकासखण्ड पटेरा में 9 पंचायत पदों के लिए प्रभारी तहसीलदार मानसी अग्रवाल को रिटर्निंग ऑफिसर तथा नायब तहसीलदार द्वारका प्रसाद गुप्ता को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है।
वहीं विकासखण्ड बटियागढ़ में 1 जनपद पंचायत सदस्य पद के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पथरिया निकेत चौरसिया को रिटर्निंग ऑफिसर तथा तहसीलदार बटियागढ़ योगेन्द्र चौधरी को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है।



