अनुविभागीय अधिकारी हटा श्री मरकाम ने पटेरा क्षेत्र में शासकीय स्कूलो का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी हटा राकेश मरकाम ने पटेरा ब्लॉक के विभिन्न शासकीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्राथमिक शाला बर्रट, प्राथमिक शाला फतेहपुर एवं हाईस्कूल धनगंवा पहुंचकर विद्यालयों की व्यवस्थाओं, शिक्षकों की उपस्थिति, साफ-सफाई एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान कुछ विद्यालयों में शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। एसडीएम श्री मरकाम ने संबंधित शिक्षकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। विद्यालयों में पर्याप्त साफ-सफाई नहीं पाए जाने पर संबंधित प्राचार्यों को नियमित रूप से स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने विद्यालयों में बच्चों की कम उपस्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए आवश्यक प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण के साथ बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना आवश्यक है। निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार पटेरा मानसी अग्रवाल भी उपस्थित रहीं।

