कोमल अहिरवार बने समता सैनिक दल के मध्यप्रदेश प्रभारी
कोमल अहिरवार बने समता सैनिक दल के मध्यप्रदेश प्रभारी
दमोह। समता सैनिक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मार्शल डॉ. गुलाबराव राजे की अनुशंसा एवं राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सहमति से दमोह के अंबेडकरवादी कार्यकर्ता कोमल अहिरवार को संगठन का मध्यप्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है। समता सैनिक दल की स्थापना भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर द्वारा वर्ष 1927 में बहुजन समाज के हक-अधिकारों की सुरक्षा और शोषण के विरुद्ध अनुशासित आंदोलन के उद्देश्य से की गई थी। संगठन राष्ट्र निर्माण के कार्य के लिए समर्पित राष्ट्रव्यापी संगठन के रूप में कार्य कर रहा है।कोमल अहिरवार के सामाजिक कार्यों, त्याग और डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की विचारधारा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को देखते हुए उन्हें मध्यप्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन ने उम्मीद जताई है कि वे जल्द ही मध्यप्रदेश की राज्य कार्यकारी समिति का गठन कर पूरे प्रदेश में संगठन के विस्तार के लिए प्रभावी प्रयास करेंगे। नियुक्ति पर कोमल अहिरवार ने समता सैनिक दल के राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर द्वारा स्थापित संगठन की विचारधारा को मध्यप्रदेश के जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा और मेहनत से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के सपनों को साकार करने के लिए संगठन को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा। कोमल अहिरवार की नियुक्ति पर समता सैनिक दल के राष्ट्रीय पदाधिकारियों सहित मध्यप्रदेश के साथियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। साथ ही संगठन को प्रदेश में मजबूत बनाने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रमोद दिनकर, रोहित अहिरवार, नसीर खान, फारुख खान, सोहन लाल निखिलदीप, गजेंद्र अहिरवार, देवराज सूर्यवंशी, निर्भय जयकर, मोती बंसल, हीरा जाटव, जीतेन्द्र जाटव, शारदा अहिरवार, इमरान खान, पुष्पेंद्र कुशवाहा, अमीर खान, मोंटू राठौर, रज्जन पटेल, जुम्मन खान, मजीत खान, गोलू रैकवार, मूलचंद अहिरवार, भगवान दास, अन्नी रैकवार, आशीष लोधी, शिवा सेन, वीरेश सेन, रज्जाक खान, आकाश भारती, परम बंसल, वीरू अहिरवार एवं विक्रम सूर्यवंशी सहित अनेक लोगों ने बधाई दी।
