जैन बड़ा मंदिर जी में वेदी शुद्धि, नवीन वेदी प्रतिष्ठा, प्रतिमा स्थापना एवं कलशारोहण महोत्सव 13 से 15 नवंबर तक
जैन बड़ा मंदिर जी में वेदी शुद्धि, नवीन वेदी प्रतिष्ठा, प्रतिमा स्थापना एवं कलशारोहण महोत्सव 13 से 15 नवंबर तक

दमोह। नगर के सबसे प्राचीन जिनालय श्री देव पार्श्वनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर जी में वेदी शुद्धि, नवीन वेदी प्रतिष्ठा, प्रतिमा स्थापना एवं भव्य कलशारोहण महोत्सव का त्रिदिवसीय आयोजन 13 से 15 नवंबर तक अत्यंत श्रद्धा व धूमधाम से किया जा रहा है। महोत्सव को लेकर श्री देव पार्श्वनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर प्रबंधकारिणी समिति द्वारा सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। तीनों दिन प्रतिदिन प्रातः नित्य जिनेन्द्र अभिषेक व पूजन तथा रात्रि 7रू00 बजे महाआरती एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। श्री देव पार्श्वनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर प्रबंधकारिणी समिति ने नगर के सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से इस पावन अनुष्ठान में सपरिवार सम्मिलित होकर धर्मलाभ अर्जित करने की अपील की है। जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा में 13 नवंबर (शुक्रवार) प्रातः 7 बजे भव्य घटयात्रा, तत्पश्चात ध्वजारोहण एवं पात्र चयन (स्थान श्री नन्हे मंदिर), 14 नवंबर (शनिवार) श्री यागमंडल विधान (स्थान श्री नन्हे मंदिर), 15 नवंबर (रविवार) पूर्णाहुति विश्वशांति हेतु महायज्ञ (स्थान श्री नन्हे मंदिर) वेदी शुद्धि, वेदी स्थापना, प्रतिमा स्थापना, शिखर कलशारोहण (स्थान श्री देव पार्श्वनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर) आदि रहेगी।


