महिलाओं के लिए आईटीआई में सुनहरा अवसर, 35 प्रतिशत सीटों के आरक्षण के साथ-साथ 25% फीस में भी छूट
कौशल शिक्षा को बढ़ावा देने और युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासकीय आईटीआई दमोह, आईटीआई पथरिया, आईटीआई बटियागढ, आईटीआई नोहटा एवं आईटीआई पटेरा में तृतीय चरण प्रवेश सत्र 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन एवं च्वाइस फिलिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 19 जुलाई 2026 से से 25 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। विभाग द्वारा इस वर्ष महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए 35 प्रतिशत सीटें आरक्षित की हैं। साथ ही महिला अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश शुल्क में विशेष रियायत (फीस में 25% की विशेष छूट) दी गई है। महिलाओं के लिए प्रवेश शुल्क 4,755 रुपए तथा अन्य अभ्यर्थियों के लिए 6,090 रुपए निर्धारित किया गया है। संस्थान में 8वीं एवं 10वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए रोजगारपरक ट्रेड्स संचालित हैं। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए आईटीआई परिसर में ऑन-स्पॉट रजिस्ट्रेशन एवं चॉइस फिलिंग की व्यवस्था भी की गई है। संस्था प्रशासन ने विद्यार्थियों पंजीयन कर अपनी पसंद के ट्रेड में प्रवेश सुनिश्चित करने की अपील की है।



