Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

जनसुनवाई में 319 आवेदनों पर सुनवाई, छात्रो की मॉग पर छात्रावास भवन बदलेगा, दिव्यांगों को सहायता और वृद्ध महिलाओं को मिला न्याय कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश, भरण-पोषण अधिनियम के तहत बेटो को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू

कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने आयोजित जनसुनवाई में 319 आवेदनों पर सुनवाई की, उन्होने बड़ी संख्या में पहुंचे आमजन की समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित विभागों को तत्काल आवश्यक निर्देश दिए।

            जनसुनवाई के दौरान अनुसूचित जाति एवं जनजाति छात्रावास, दमोह के विद्यार्थियों ने छात्रावास भवन के भूतल में जलभराव और सीलन की समस्या बताते हुए भवन परिवर्तन की मांग की। इस पर कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से छात्रावास भवन बदलने की अनुमति प्रदान कर दी। दिव्यांगजनों से जुड़े मामलों में भी त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें दिव्यांग शिविर में भेजकर चिकित्सकीय परीक्षण कराने तथा आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कराई गई।

            जनसुनवाई में 70 से 75 वर्ष आयु की दो वृद्ध महिलाएं भी अपनी समस्या लेकर पहुंचीं। उन्होंने शिकायत की कि उनके बेटे उनके साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं, घर से निकाल दिया है तथा संपत्ति अपने नाम कराने का दबाव बना रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने तत्काल प्रकरण एसडीएम के पास भेजकर दर्ज कराया। भरण-पोषण अधिनियम के तहत संबंधित बेटो को नोटिस जारी कर वृद्ध महिलाओं को न्याय दिलाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!