गुणवत्तायुक्त, सुरक्षित एवं सम्मानजनक स्वास्थ्य सेवाएँ सुनिश्चित करने हेतु सीएमएचओ ने किया स्वास्थ्य संस्थाओं का निरीक्षण

दमोह। जनसामान्य को गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राकेश राय ने गत दिवस आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र समन्ना, उप स्वास्थ्य केंद्र लुहर्रा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बांदकपुर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हिंडोरिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान हाई-रिस्क गर्भवती महिलाओं के प्रबंधन, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं, गर्भवती महिलाओं के नियमित फॉलोअप, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता, स्टॉक रजिस्टर, मौसमी बीमारियों की तैयारियों तथा स्वास्थ्य संस्थाओं की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। हाई-रिस्क गर्भवती महिलाओं के समयबद्ध फॉलोअप एवं आवश्यक दवाओं की उपलब्धता के निर्देश डॉ. राय ने निर्देश दिए कि प्रत्येक पंजीकृत गर्भवती का समय पर फॉलोअप सुनिश्चित किया जाए। सभी आवश्यक जीवन रक्षक दवाएँ एवं सामग्री पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहें तथा वर्षा ऋतु को देखते हुए स्वास्थ्य संस्थाएँ किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहें। उन्होंने ऑनलाइन उपस्थिति के साथ संस्थाओं में ऑफलाइन उपस्थिति पंजी भी नियमित रूप से संधारित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान हाई-रिस्क गर्भवती महिलाओं के प्रबंधन, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं, गर्भवती महिलाओं के नियमित फॉलोअप, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता, स्टॉक रजिस्टर, मौसमी बीमारियों की तैयारियों तथा स्वास्थ्य संस्थाओं की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।
उपचार उपरांत संक्रमण नियंत्रण एवं बायो मेडिकल वेस्ट प्रबंधन के दिए निर्देश
आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र समन्ना में निरीक्षण के दौरान आयरन सुक्रोज थेरेपी पूर्ण होने के बाद प्रयुक्त आई.वी. सेटध्ड्रिप सामग्री का निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार निस्तारण (डिस्कार्ड) नहीं किया जाना पाया गया। इस पर डॉ. राय ने संबंधित स्वास्थ्यकर्मियों को संक्रमण नियंत्रण एवं बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन के मानकों का कड़ाई से पालन करते हुए उपचार उपरांत प्रयुक्त सामग्री का तत्काल डिस्कार्ड सुनिश्चित करने तथा भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति न होने के निर्देश दिए।
बांदकपुर में प्रसव सेवाओं एवं उपचार व्यवस्थाओं का लिया जायजा
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बांदकपुर में प्रसव कक्ष, प्रसवोत्तर कक्ष, औषधि कक्ष एवं एनसीडी कक्ष का निरीक्षण कर हितग्राहियों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं मरीज-केंद्रित बनाने के लिए आवश्यक निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिए।
निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण, शीघ्र संचालन के निर्देश
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हिंडोरिया में आमजन की स्वास्थ्य जांच एवं उपचार सुविधाओं के विस्तार के लिए साइंस हाउस द्वारा निर्मित किए जा रहे भवन का निरीक्षण कर निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कर भवन को जल्द से जल्द जनसेवा के लिए प्रारंभ करने के निर्देश दिए।


