
दमोह। जिला कंाग्रेस कार्यालय में अल्पसंख्यक विभाग में नवनियुक्त अध्यक्ष पद के लिये जिले के युवाओं ने बढ़ चढ़ कर अपने सर्मथको के साथ पर्थवेक्षक शहजाद हुसैन के समक्ष अपनी दावेदारी की। पर्यवेक्षक शहजाद हुसैन ने बारी बारी से दावेदारो से मुलाकात कर कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि जिन्होंने भी दावेदारी की है अध्यक्ष तो एक को ही बनना है किन्तु बाकी लोगो को भी कही न कही जिम्मेवादी दी जायेगी जिला कांग्रेस अध्यक्ष मानक पटेल ने कहा कि अल्पसंख्यक विभाग में कई समुदाय की भागेदारी है और वह भी चाहते है किसी सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्ता अध्यक्ष पद की जिम्मेवादी दी जाये। पूर्व विधायक अजय टंडन, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वय रतनचंद जैन, मनु मिश्रा ने कहा कि जिस तरह का उत्साह आज देखने मिला है उससे यह प्रतीत होता है कि जिस तरह भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार हो रहा है उससे युवाओं में जमकर नाराजगी है दावेदार शमीम कुरैशी, रफीक खान, राजा खान, रियाज खान ने अपने समर्थकों के साथ पर्यवेक्षक को अपना बायोडाटा सौंपा। संजय चौरसिया, नितिन मिश्रा, वीरेन्द्र दबे, निधि श्रीवास्तव, परम यादव, शाहिद नूर, विजय बहादुर, सिंह, वीरेन्द्र राजपूत, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, डी.पी. पटेल, दृगपाल सिंह, उबेद गौरी, अभिषेक डिम्हा, दिनेश रैकवार, बसंत कुशवाहा, मुकेश रोहितास, शुभम तिवारी, खिल्लू ठाकुर, मंजीत यादव, शानु जुनेजा गोपाल रैकवार, अशोक ठाकुर, जावेद रोजान, एके. चिश्ती ने भी पर्यवेक्षक का स्वागत करते हुए अपने विचार रखते हुए कहा कि कुछ अल्पसंख्यक जो हमसे नाराज थे वह आज पुनः कांग्रेस की मुख्य धारा से जुड़ रहे है इस अवसर पर नगर के पार्षद विक्रम ठाकुर, राजा रौतेला, रमेश राठौर, जीशान पठान, मिक्की चंदेल, अफजल खान, जीशान पठान, शैलेन्द्र सिंह, पप्पू साबिर, गोपाल मास्टर सहित अनेको कांग्रेसजनों की उपस्थिति रही।


