युवा संगम मेले में 604 युवाओं का चयन, 438 हितग्राहियों को मिला स्वरोजगार का लाभ कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देश पर रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का सफल आयोजन

कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देशो के तहत् आज 23 जून को शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय दमोह में युवा संगम – रोजगार , स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया गया। इस युवा संगम मेले में भाग लेने हेतु ऑनलाइन 575 एवं ऑफलाइन 292 कुल 867 बेरोजगार आवेदको ने पंजीयन कराया।
निजी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करने के उद्देश्य से 604 युवक – युवतियों का चयन किया गया, जिसमें अतुल ऑटो लिमिटेड 49, रेजोन सोलर लिमिटेड 25, सायनोवा गियर्स एंड ट्रांसमिशन 116, रवि टेक्नोफोर्ज लिमिटेड 19, यूनो मिंडा लिमिटेड 46, सिल्वर कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स लिमि. 26, विशाल बेयरिंग लिमि. 10, केल्विन पाइप्स प्राइवेट लिमि. 06, कोरोना रेमेडीज लिमि . 34, फ्लिपकार्ट 112 ,यज़ाकी इंडिया लिमि. 30 , गेल इंस्टीट्यूट ऑफ स्किल गुना 42 , पुष्कल एग्रो इंडिया लिमिटेड 59 , पुखराज एग्रो लिमिटेड 30 साक्षात्कार द्वारा युवक – युवतियों का प्राथमिक चयन किया ।
युवा संगम में जिला उद्योग व्यापार केंद्र, लीड बैंक एवं मध्य प्रदेश डे ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा 438 हितग्राहियों के लिए प्रकरण स्वीकृत कर ऋण राशि वितरित की गई । जिला अंतव्यवसाय , आदिम जाति कल्याण विभाग, पंचायत कल्याण विभाग, श्रम विभाग, लीड बैंक मैनेजर इत्यादि विभागों ने उपस्थित आवेदको के लिए स्वरोजगार हेतु मार्गदर्शन दिया।उमंग स्वास्थ्य चिकित्सा विभाग की उमंग काउंसलर विधि गुप्ता ने 42 आवेदको की काउंसलिंग की।
शासकीय आईटीआई दमोह से मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के अंतर्गत 10, प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप 6, पीएम इंटर्नशिप हेतु 12 आवेदकों को पंजीयन कराया गया और जॉब लेटर वितरित किए गए।
रोजगार विभाग दमोह द्वारा संचालित करियर काउंसलिंग योजना अंतर्गत सोनू कुमार सोनी द्वारा उपस्थित आवेदको के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता परीक्षाओं, कौशल विकास तकनीकी शिक्षा के कोर्स इत्यादि की जानकारी उपलब्ध कराई गई। साथ ही शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था दमोह द्वारा प्रवेश सत्र 2026-27 हेतु उपस्थित 15 आवेदको के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं सभी उपस्थित आवेदको को प्रवेश संबंधी जानकारी दी गई ।
पंचायत एवं कल्याण विभाग के द्वारा चल रही पहल नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत उपस्थित 70 आवेदकों एवं कंपनी प्रतिनिधि / अधिकारी कर्मचारियों को जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में जिला रोजगार अधिकारी एल.पी लड़िया एवं शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था दमोह से बहादुर सिंह (मेला प्रभारी), विवेक सोनी (कंपनी समन्वय प्रभारी ) द्वारा आभार व्यक्त किया गया।


